लॉकडाउन के बीच यूट्यूब जैसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी के एक के बाद एक गानें रिलीज हो रहे हैं। अब तक खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), रितेश पांडे (Ritesh Pandey), प्रमोद प्रेमी और समर सिंह जैसे सिंगर्स के गाने रिलीज हो चुके हैं। खेसारी लाल के तो कई गाने इस लॉकडाउन के बीच रिलीज हो चुके हैं वहीं पवन सिंह ‘माठा भी पिऊंगा फूक के ‘ के बाद एक और गाने के साथ हाजिर हो चुके हैं। इसके गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज एक दिन के भीतर ही 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

बात करें गाने की तो इसके बोल हैं- मीठा मीठा बथे कमरिया। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल और निरहुआ त्रिमूर्ती के नाम से जाने जाते हैं। लिहाजा इनकी फिल्मों से लेकर गाने तक रिलीज होते ही छा जाते हैं। ऐसे में पवन सिंह के रिलीज हुए इस गाने को भी सिंगर के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल अरूण बिहारी ने लिखे हैं वहीं इसे संगीतबद्ध किया है आशीष वर्मा ने। पवन सिंह के इस गाने को वर्ल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 10 मई को रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक गाने 1,315,814 बार देखा जा चुका है।

गौरतलब है कि हाल ही में पवन सिंह का एक और गाना ‘माठा भी पिऊंगा फूंक के’ रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसके गीत आजाद सिंह ने लिखे हैं। संगीत छोटे बाबा का दिया हुआ है।

इस गाने को भी 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। पवन सिंह की खास शैली में गाया हुआ यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है और वायरल हो रहा है।