Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी आवाज के लिए काफी मशहूर हैं। उनकी आवाज को सुन फैंस भी अपना काफी प्यार लुटाते हैं। इस बीच उनका एक गाना (Pawan Singh Bhojpuri Gana) ना सिर्फ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है बल्कि इस गाने ने महज 4 दिन में ही 4 मिलियन व्यूज पा लिए हैं। गाने के बोल हैं- आँख ना मिला पईबू हो। यह एक सैड सॉन्ग है जिसमें पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। चांदनी सिंह एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं जो पवन सिंह के साथ कई गानोंं और लाइव शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इस गाने में वह पवन सिंह की पूर्व प्रेमिका होती हैं। वहीं चांदनी सिंह के प्रेमी की भूमिका में निशांत उज्जवल नजर आ रहे हैं।

बात करें पवन सिंह के इस सैड सॉन्ग की तो इसका ऑडियो आदिशक्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर 1 महीने पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस ऑडियो गाने को 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसके वीडियो ने रिकॉर्डतोड़ व्यूज पाएं हैं। आदिशक्ती पर ही 13 जनवरी 2020 को रिलीज इसके फुल वीडियो को महज चार दिनों में ही 4 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पवन सिंह के फैंस की संख्या कितनी है।

हालांकि इस गाने पर 1 दिन में ही 3 मिलियन व्यूज हो गए थे। पवन सिंह ने फैंस का आभार जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। पवन सिंह ने लिखा था- इस गाने को इतना सारा प्यार देने के लिए आदिशक्ति फिल्म्स की तरफ से आप सभी को दिल से धन्यवाद। इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि संगीत छोटे बाबा का दिया हुआ है। गाने में पवन सिंह की ही खूबसूरत आवाज है। आजाद सिंह ने पवन सिंह के लिए एक से बढ़कर एक हिट गाने लिख चुके हैं। फिलहाल ये गाना लोगोंं को दीवाना बनाए हुए है।