लॉकडाउन के बीच भोजपुरी गाने भी यूट्यूब पर खूब रिलीज हो रहे हैं। हालांकि कई पुराने गानों का भी का आनंद भोजपुरी प्रेमी खूब उठा रहे हैं। इन्हीं पुराने गानों में से पवन सिंह (Pawan Singh) और निधि झा (Nidhi Jha) पर फिल्माया गया एक भोजपुरी सॉन्ग काफी देखा-सुना जा रहा है। ‘लुलिया का मांगेले’ के ब्लॉबस्टर सॉन्ग के बाद पवन सिंह और निधि झा का ये गाना फिलहाल वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं- बबुआन के बनबू पत्नी।
निधि झा और पवन सिंह साल 2017 में एक फिल्म ‘सत्या’ में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसी फिल्म का एक गाना ‘लुलिया का मांगेले’ तब काफी हिट हुआ था। इस गाने को यूट्यूबर 13 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फिल्म के बाद निधि झा और पवन सिंह ‘जिद्दी’ फिल्म में नजर आए थे। इसी फिल्म का गाना- ‘बबुआन के बनबू पत्नी’ है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी गानों में पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) की जोड़ी काफी हिट मानी जाता है। लेकिन भोजपुरी के कई हिट आइटम सॉन्ग देने वाली इंदु सोनाली के साथ भी पवन सिंह ने कई ब्लॉबस्टर गाने दे चुकी हैं। बबुआन के बनबू पत्नी गाने को भी पवन सिंह के साथ इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। देखें वीडियो-
इस गाने के व्यूज की बात करें तो 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल विनय निर्मल और आजाद सिंह ने मिलकर लिखे हैं। वहीं संगीत दिया है छोटे बाबा (बसही) ने। गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।