बॉलीवुड स्टार्स अक्सर आलीशान छुट्टियों पर जाते हैं। खूबसूरत जगहें जहां जाने का मौका आम लोगों को कम ही मिलता है। याद हो कि हाल ही में सोहा अली खान और कुनाल खेमू क्रोएशिया में छुट्टियां मनाने गए थे। इसके बाद हमने आपको मलाइका अरोड़ा के अपने बेटे के साथ मालदीव्स में छुट्टियों के बारे में बताया। सेलेब्रिटी इलियाना डिक्रूज भी अपने ऑस्ट्रेलियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन के साथ फिजी में छुट्टियां मनाने गए और परिणीति ने ऑस्ट्रेलिया की ट्रिप की। तो अब ऐसा क्या खास है जो हम आपके लिए लेकर आए हैं?
वीडियो- बॉक्स ऑफिस पर दंगल मचाने के लिए तैयार है आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’; रिलीज़ हुआ फिल्म का ट्रेलर
अब वक्त है आपको स्विजरलैंड का नजारा कराने का, वो भी टीवी स्टार रित्विक धंजानी और उनकी गर्लफ्रेंड आशा नेगी के साथ। जो तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं, यह सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स बटोर रही हैं। रित्विक ने तो एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा भी है कि यह तस्वीरें सोशल मीडिया को ध्यान में रखकर खींची गई हैं। हालांकि आशा नेगी ने कुछ ज्यादा ही कर दिया। बता दें कि नच बलिए, इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, ये है आशिकी सियाप्पा जैसे टीवी शोज में काम कर चुके रित्विक को पॉपुलेरिटी मिली जीटीवी पर आने वाले शो परित्र रिश्ता से। इस शो में रित्विक दिग्विजय किर्लोस्कर का किरदार निभाते हैं।
वहीं एक्ट्रेस आशा नेगी इंडियन डांस रिएलिटी शो नच बलिए के छठवें सीजन की विनर रह चुकी हैं और मजेदार बात यह है कि उन्होंने यह शो अपने पार्टनर रित्विक धंजानी के ही साथ जीता था। इसके अलावा वह पवित्र रिश्ता में पूर्वी किर्लोस्कर का किरदार निभाती हैं।
फोटो के लिए पाउट पोज देते रित्विक और आशा
अल्पाइन रिजॉर्ट के पास पोज करतीं आशा नेगी।
आशा और रित्विक बॉलीवुड के फिल्मी अंदाज में पोज देते हुए।
आशा ने इस तस्वीर को शाहरुख के अंदाज में पोज किया है। कैप्शन- “बड़े-बड़े देशों में छोटे-छोटी बाते तो होती रहती हैं।”
रित्विक का सुपर जंप पोज।
आशा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “यह उन चीजों को ढूंढने के बारे में है जिनके बारे में आपको कभी लगा ही नहीं कि आप उन्हें ढूंढ रहे थे। स्विट्जरलैंड तुम बहुत खूबसूरत हो।”
होम स्विज होम के सामने पोज करते रित्विक और आशा।
सेंट मोरिट्स में साइकिल राइड लेतीं आशा।
इस तस्वीर के साथ आशा ने जे.एम. स्ट्रोम का कोट लिखा है। “वह काली और सफेद दिखती है, स्लेटी सोचती है और रंगीन से प्यार करती है।”
बर्फ में खेलतीं आशा नेगी।
इस तस्वीर के साथ रित्विक ने लिखा है कि इस तस्वीर को इंस्टाग्राम को ध्यान में रखकर खींचा गया था।