बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी ‘परमाणु द स्टोरी पोखरण’ में नजर आएंगे। पीछे इस फिल्म का पहला पोस्टर रिवील किया गया था। वहीं इस फिल्म का अब नया पोस्टर सामने आया है। इन पोस्टर्स में डायना पैंटी और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं। जॉन और डायना पोस्टर में काफी हॉर्ड लुक में आर्मी की वर्दी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने वर्दी के साथ आईडी कार्ड भी गले में पहना हुआ है। वहीं धूल के बीच से निकलते हुए दोनों को पोस्टर में दिखाया गया है।
दोनों स्टार्स ने अपनी फिल्म के इस पोस्टर को शेयर किया है। वहीं दोनों ने इसे खास कैप्शन भी दिया है। जॉन पोस्टर शेयर करने के साथ लिखते हैं,’ज्वॉइन अश्वत अपने मिशन पर है।’ वहीं डायना लिखती हैं, ‘देयर इज नो स्टॉपिंक अंबालिका’। फिल्म में जॉन और डायना पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 1998 में राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षणों पर आधारित है। फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।
Join Ashwat in his mission. #Parmanu @ParmanuTheMovie @kriarj @johnabrahament pic.twitter.com/DQmIn8KloF
— John Abraham (@TheJohnAbraham) September 20, 2017
इससे पहले जॉन अब्रॉहम ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर रिवील किया था। इस फिल्म के पोस्टर में भारत का नक्शा बना हुआ है, साथ ही इस नक्शे में जॉन अब्राहम की झलक दिखाई दे रही है।
There is no stopping Ambalika. #Parmanu @ParmanuTheMovie @kriarj pic.twitter.com/mRxuKMr98U
— Diana Penty (@DianaPenty) September 20, 2017
जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा….अपने अब तक के सबसे कड़े इम्तेहान की पहली झलक आप तक पहुंचाने के लिए खुश हूं। ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखकरण’ का फर्स्ट लुक। इस पोस्टर में जॉन का चेहरा नक्शे में छिपा दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखकरण’ में डायना पेंटी और बोमन ईरानी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
So happy to bring you the first look of my biggest test ever. #ParmanuFirstLook @johnabrahament @kriarj @ParmanuTheMovie pic.twitter.com/6lT18U02fQ
— John Abraham (@TheJohnAbraham) June 22, 2017