बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस का रोका हो चुका है। एक्ट्रेस को फिल्म जगत, दोस्त, परिवार और फैन्स की ओर से बधाईयां मिल रही हैं। इन्हीं शुभकामनाओं में से एक प्यारा सा संदेश उनकी कजिन बहन और बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मैसेज के साथ ही परिणीति ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। फोटोे में दोनों एक-दूसरे को हग करते हुए नजर आ रही हैं।

परिणीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल की एक पोस्ट में लिखा- ”जब हम बच्चे थे, मैं और मिमी दीदी ‘घर-घर’ खेला करते थे। हम दुल्हन बनकर शर्माते थे। हमारे झूठमूठ के बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय परोसा करते थे। अजीब लगता है लेकिन, ऐसा इसलिए था क्योंकि हमें प्यार के जादू पर विश्वास था। हमें उम्मीद थी कि एक हमें हमारे लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा। आज यहां पर काल्पनिक कुछ भी नहीं है।”

परिणीति ने आगे लिखा- ”मैं इससे ज्यादा परफेक्ट इंसान उनके लिए नहीं सोच सकती। जैसा कि मैंने आज सुबह कहा था कि किसी भी इंसान को जज करने के लिए दो तरीके हैं। एक उनके साथ यात्रा कीजिए और दूसरा उनके साथ खाना खाइए। निक मैंने आपके साथ दोनों काम किए हैं। और इसलिए मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। आप उन्हें प्यार देना क्योंकि वह आपको पागलों की तरह प्यार करती हैं। उनकी सुरक्षा करना क्योंकि वह मजबूत हैं लेकिन अंदर से कोमल हद्धय की हैं। मैं आप दोनों को प्यार करती हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। रोके की शुभकामनाएं और आने वाली शादी की भी।” इसके अलावा परिणीति ने एक और तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह प्रियंका और निक जोनस के संग नजर आ रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- ब्रदर इन लॉ(जीजा) और बहन।

Priyanka Chopra Engaged, priyanka chopra nick jonas, priyanka chopra roka, priyanka chopra engagement, priyanka chopra engagement photos, priyanka chopra engagement video, priyanka chopra nick jonas sagai, priyanka chopra nick jonas engagement, priyanka chopra nick jonas wedding, priyanka chopra ki shadi, priyanka chopra ki sagai

https://www.jansatta.com/entertainment/