बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लगता है बिना कोई काम के काफी बोर फील कर रही हैं तभी तो देखिए जकार्ता घूम रही हैं यह अभिनेत्री। ख़बर है कि परिणीति ने महज 2 शर्ट की शॉपिंग के लिए 10 लाख अदा किए हैं।
ऐसा हम नहीं बल्कि खुद परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट कर के लोगों को बताया। इस तस्वीर में परिणीति पेमेंट काउंटर पर खड़ी नज़र आ रही हैं।
आपको बता दें कि परिणीति जकार्ता एक स्टेज शो के लिए पहुंची हुई हैं। परिणीति ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए इंडानेशिया की करंसी को क्रेजी लिखा है।
परिणीती ने ट्विटर पर भी अपने फैन्स के साथ जकार्ता के इस शॉपिंग फन के बारे में शेयर किया है।