परिणीति चोपड़ा ने कुछ समय पहले कहा था, “अगर आप अपनी बॉडी को लेकर संतुष्ट नहीं हो तो इसे बदलने की कोशिश करो। मगर आप अगर संतुष्ट हो, तो कोई जरूरत नहीं है। किसी दूसरे को भी आपको शरीर पर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है।” हाल ही में उन्होंने वजन कम करके हर किसी को चौंका दिया। परिणीति चोपड़ा ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री ज्वाइन की थी, तब उनके कई बार उनके वजन को लेकर कमेंट किया गया। इस पर इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें फूड काफी पसंद है और इसके लिए उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

परिणीति चोपड़ा की एक वीडियो ऑनलाइन काफी चर्चाओं में है। इसमें वह अपनी एक दोस्त को बर्थडे विश करने के साथ ही “कम खाने और पतला होने” की सलाह देती दिख रही हैं। परिणीति ने यह वीडियो साथी एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ कार में ट्रैवल कर रही हैं। वीडियो में दोनों कलाकार परिणीति की दोस्त को बर्थडे विश कर रही हैं। इस दौरान आलिया परिणीति से कोई मैसेज देने को कहती हैं, तो इसपर परिणीति वजन कम करने की सलाह दे बैठती हैं। इस बात से आलिया भट्ट भी कुछ अचंभित दिखीं।

https://twitter.com/AliaaHolics_/status/765367690168967170

सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर कई लोगों ने साफ कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। एक यूजर ने तो उन्हें फेक तक कह दिया। लोगों का कहना है कि कभी खुद ये वही परिणीति हैं जो कभी खाने-पीने और वजन को लेकर लंबी-चौड़ी बाते किया करती थीं। उनका मानना था कि किसी को भी आपको खाने और वजन पर कमेंट करने का अधिकार नहीं है। कभी इन्हीं दिक्कतों का सामाना करने वाली परिणीति आज अपनी ही फ्रेंड पर कमेंट कैसे कमेंट कर सकती हैं।

Read Also: बेबी बंप के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आईं करीना कपूर, देखिए तस्वीरें