गुरुवार सुबह को दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती से रानी पद्मिनी के किरदार का पहला लुक शेयर किया था। जहां एक्ट्रेस रानी पद्मिनी के किरदार को पूरी तरह से डूबी हुई नजर आईं। वहीं उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में हैं। शाहिद कपूर रानी के पति रावल रतन सिंह के तौर पर नजर आएंगे। भंसाली की यह मैग्नम ओपस फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। अब फैंस को दीपिका पादुकोण के रानी पद्मिनी के लुक की झलक मिल गई है। जिसमें वो बिलकुल रॉयल रानी की तरह लग रही हैं। अब सभी को अलाउद्दीन खिलजी के तौर पर रणवीर सिंह और रावल रतन सिंह के तौर पर शाहिद के लुक का इंतजार है।

इससे पहले ट्विटर पर पद्मावती के लोगों को जारी किया गया था। दीपिका ने पद्मावती का लोगो बड़े कही भव्य अंदाज में पेश किया था। ट्विटर पर दीपिका ने इसे शेयर करते हुए लिखा-  रानी पद्मावती पधार रही हैं, कल सूर्योदय के साथ। संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ के लिए पूरी कास्ट और क्रू कड़ी मेहनत कर रही थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार शूट के दौरान रोजाना आने जाने में शाहिद के 4 घंटे बर्बाद हो जाते थे। इसके चलते पिछले शेड्यूल के लिए एक्टर फिल्म सिटी के नजदीक बने होटल में शिफ्ट हुए थे।

https://twitter.com/RanveerOfficial/status/910669193602723840

रोज सुबह जल्दी शूटिंग शुरू हो जाती है और देर रात तक शूटिंग होती है। इस फिल्म में एक्टर दो लुक्स में नजर आएंगे। इसी वजह से नियमित तौर पर वर्कआउट करना उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी जबकि दीपिका पादुकोण कपूर की पत्नी रानी पद्मावती के तौर पर दिखेंगी।वहीं सूत्रों के मुताबिक खबर है कि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर दीपिका को हाई अमाउंट पर साइन किया गया है। वहीं फिल्म के लिए दीपिका के मुकाबले रणवीर और शाहिद को कम पैसा दिया गया है।

https://twitter.com/deepikapadukone/status/910436613272072192

बता दें फिल्म पद्मावती इसी साल नवंबर में फ्लोर पर आएगी। सूत्र के मुताबिक, ‘फिल्म पद्मावती की कास्ट की पेमेंट को लेकर कईं अटकलें लगाई जा रही हैं। संजय सर ने इस बात को साफ किया था कि फिल्म पूरी तरह से दीपिका पर होगी।

https://www.jansatta.com/entertainment/