संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का देशभर में विरोध जारी है। यह फिल्म राजनीतिक रंग ले चुकी है। फिल्म पर विवाद इतना गहराता जा रहा है कि निर्माताओं को रिलीज डेट खिसकानी पड़ी। लोग निर्देशक पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में रानी पद्मिनी और अलाउद्दीन खिलजी के बीच एक ड्रीम सीक्वेंस है। इसे भंसाली सिरे से खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन इसके बाद भी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अब फिल्म की एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी ने कहा कि वे अपने देश से प्यार करती हैं, लेकिन वह यहां के लोगों की मानसिकता को समझने में असफल रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट किया- जब महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, पीटा जाता है और कोख में ही उन्हें मार दिया जाता है, लोग तब इतना गुस्सा क्यों नहीं होते और बदलाव की मांग नहीं करते। मुझे यह समझ में नहीं आता। मैं अपने देश से प्यार करती हूं, लेकिन अब यह मेरी समझ से परे है।
Why aren’t people as angry and demanding change when women are raped, violated, sold, beaten, pimped, killed in the womb.
I don’t get it.
I love my country, but I don’t understand it anymore. I hope my country understands what it’s becoming.
can I have my country back pl— Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) November 22, 2017
अदिती ने उम्मीद जताई कि देश समझेगा कि वह क्या बनता जा रहा है। उन्होंने कहा- क्या मुझे अपना देश वापस मिल सकता है। भूमि स्टार के बारे में दिलचस्प बात ये है कि वह खुद भी दो शाही वंशों से जुड़ी हुई हैं।