अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर की फिल्म ‘पैडमैन’ 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म समाज को एक स्ट्रॉन्ग मेसेज देती है। महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और इसे समाज में किस नजरिए से देखा जाता है, यह फिल्म में दिखाया गया है। अक्षय की ये फिल्म महिलाओं के पीरिड्स को लेकर छोटी सोच को बड़ा करने की बात करती है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक है। इसके चलते ‘पैडमैन’ का जोरों शोरों से प्रमोशन चल रहा है।

एक तरफ सोशल मीडिया पर सैनिटरी पैड के साथ तस्वीर शेयर करने वाला चैलेंज चल रहा है। तो दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे इस फिल्म और इस बड़ी सोच का स्वागत करते हुए इस चैलेंज को स्वीकार रहे हैं। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना ने कहा था कि पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को घर बैठने की राय देना ठीक नहीं है। महिलाएं पीरियड्स को छुट्टी का बहाना न बनाएं। बेशक इस अवस्था में दर्द होने पर ऑफ लिया जा सकता है। अक्षय की पत्नी ट्विंकल बोलीं- पीरियड्स का बहाना बनाकर छुट्टी न लें महिलाएं!

इसके अलावा फिल्म की एक्ट्रेस राधिका आप्टे कहती हैं कि आदमी लोग इस बारे में बात नहीं करते। महिलाएं भी इस बारे में कोई बात नहीं करतीं। यह सिर्फ महिलाओं या मर्दों के बारे में नहीं है। यह मामला है कि हम कैसे समाज में रहते हैं। कभी-कभी महिलाएं और पुरुष दोनों ही इसके जिम्मेदार होते हैं। महिलाएं अपनी बच्चियों को इस बारे में बताती हैं। इस बारे में पिता अपनी बेटियों से बात करने में हिचकिचाते हैं। हमारे समाज में पिता इस बारे में बात क्यों नहीं करते हैं। इस बारे में पिता क्यों नहीं कहते कि तुम्हें भी पीरियड्स होंगे। माता-पिता दोनों मिलकर अपनी बच्चियों को क्यों नहीं समझाते।

अब अक्षय ने पोस्ट की सैनिटरी पैड के साथ तस्वीर, दीपिका-विराट कोहली को दिया चैलेंज

राधिका कहती हैं कि यह फिल्म एक बहुत अच्छी और इंस्पायरिंग स्टोरी है, जिसे बताने की जरूरत है। इस फिल्म के माध्यम से जब हम लोगों को इस बारे में बात करना शुरू करा सकते हैं तो हम इसके माध्यम से कुछ अलग क्यों नहीं कर सकते। अब यह वक्त है कि इस बारे में बात की जाए। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को स्वच्छता का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए यह बताना बहुत जरूरी है। यह बताना जरूरी है कि अगर इन दिनों में खुद को साफ नहीं रखा गया या साफ मटीरियल का इस्तेमाल नहीं किया गया तो गंभीर बीमारी होने का खतरा है।

https://www.jansatta.com/entertainment/