सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। तैमूर की लोगों के बीच बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब उनके नाम के खिलौनों को बेचे जा रहे हैं। जी हां इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है एक तस्वीर है। इस तस्वीर को अश्विनी यारदी नाम की एक पत्रकार ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से साझा की है। अश्विनी ने फोटो के संग कैप्शन लिखा- यह गुड्डा केरल के एक स्टोर में बिक रहा है। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सका है कि खिलौना बेचने वाली कंपनियों को भी तैमूर की फैन फॉलोइंग का अंदाजा है। यही कारण है कि कंपनियां तैमूर के नाम के खिलौने बेच रही हैं।

इस गुड्डे का लुक हूबहू तैमूर अली खान से मिलता है। तैमूर की तरह की इस खिलौने के बाल बिखरे हुए हैं, साथ ही गोल चेहरा और मासूमियत भी तैमूर की तरह ही है। इतना ही नहीं गुड्डे के कवर पर तैमूर भी लिखा गया है। हालांकि इस खिलौने की कीमत कितनी है इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन इस गुड्डे को खरीदने के लिए आपको पैसे जरुर खर्च करने पड़ेंगे। तैमूर के नाम पर बिक रहे खिलौने को लेकर अभी तक करीना और सैफ अली खान का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

कुछ दिन पहले सैफ अली खान बेटी सारा अली खान के संग करण जौहर के शो कॉफी विद करण-6 का हिस्सा बने थे। इस दौरान सैफ ने खुलासा किया था कि तैमूर अली खान की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है। सैफ के मुताबिक इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी। जब तैमूर की एक तस्वीर की कीमत सैफ अली खान को पता चली थी तो वह भी हैरान रह गए थे। बता दें कि कुछ वक्त पहले सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तैमूर को एक अच्छे नैपी ऐड में देखना चाहते हैं।

पहले से इतना बदल गया है ‘बाहुबली’ का लुक, चौंकाने वाली हैं ये तस्वीरें