फिल्म निर्माता मोहित सूरी की अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए पहली पसंद कौन थीं? दरअसल, कृति सेनन को श्रद्धा वाला किरदार निभाना था लेकिन राब्ता के लिए किए अपने कमिटमेंट की वजह से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार निर्देशक ने कहा- जब मुझे स्क्रिप्ट मिली तो मैं निश्चित तौर पर कृति से मिलना चाहता था लेकिन किसी कारण से डेट्स ने काम नहीं किया। मैं फिल्म को जून में शूट करना चाहता था और यह कृति के साथ काम नहीं कर पाया। वो एक प्रोफेशनल एक्टर हैं और अपने हाथ वाले प्रोजेक्ट को लेकर कमिटेड हैं। वो एक महान लड़की हैं। हम दोनों दोस्त हैं और भविष्य में साथ काम करेंगे। जब कृति ने फिल्म में काम करने के कोई साइन नहीं दिखाए। तब मोहित ने श्रद्धा को अप्रोच किया। जिसकी वजह से एक्ट्रेस के साथ वो तीसरी बार काम कर पाए।
वहीं श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है। गाने को अरिजीत सिंह शाशा तिरुपति ने आवाज दी है। इस गाने को लेकर फैन्स में गजब का क्रेज था। फैन्स की एक्साइटमेंट को देखते हुए श्रद्धा कपूर ने वीडियो रिलीज होने से पहले गाने के ऑडियो को ट्वीट कर दिया था। चेतन भगत के नॉवल हाफ गर्लफ्रेंड पर बनी फिल्म के इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘बारिश’ नाम से जो गाना पहले रिलीज किया गया था वह एक लव सॉन्ग था।
दूसरा गाना ‘मैं फिर भी’ भी रोमांटिक ट्रैक है। मनोज मुंतसिर के लिए बोल और रोमांस के किंग अरिजीत सिंह ने इसे जिस खूबसूरती से गाया है वह तारीफ के काबिल है। बता दें कि मनोज ने यह गाना साल 2001 में लिख दिया था। वह कश्मीर घूमने निकले हुए थे। दिमाग में आइडिया आया तो उसे कागज पर उतार दिया। लिरिक्स दिल छूने वाले हैं।
फिल्म में अर्जुन कपूर एक बिहारी लड़के माधव का किरदार निभा रहे हैं जो कि अंग्रेजी बोलने में उतना अच्छा नहीं है लेकिन वह गजब की बास्केटवॉल खेलता है। अर्जुन कपूर ने इस स्तर का बास्केटबॉल खेलने के लिए जीतोड़ मेहनत की है।