बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से बिजी हैं। फिल्म ‘संजू’ के प्रमोशन से लेकर वह ‘ब्रहाम्स्त्र’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ रिश्ते की अफवाहों को चर्चा में हैं। लेकिन इसी बीच खबर है कि रणबीर कपूर किसी स्पेशल वन की तस्वीरों को स्टॉक करते रहते हैं। इस बात की जानकारी मूवी गिक राजीव मलंद ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। दरअसल राजीव ने संजू स्टार रणबीर से कैनडिड चैट की है। जिसकी एक तस्वीर और उनकी लाइफ से जुड़ी कई इंटरेस्टिंग बातों को भी शेयर किया है।

राजीव लिखते हैं, बहुत सारे लोगों के जैसे रणबीर कपूर भी तैमूर अली खान की तस्वीरों को स्टॉक करते हैं। उनका मानना है कि आलिया भट्ट सबसे अच्छी चीज हैं जो उनकी लाइफ में आई हैं। उन्हें रणवीर सिंह पद्मावत में भी बेहद पसंद आए। रणबीर कपूर करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान के रिश्ते में मामा लगते हैं। रणबीर और तैमूर की एक साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें कुछ समय पहले वायरल हुई थीं। तस्वीर में तैमूर को रणबीर अपनी गोद में लिए हुए नजर आ रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रहाम्स्त्र’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भी नजर आएंगी। रणबीर और आलिया को अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में एक साथ देखा गया था जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन कहा जाता है कि एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने इशारों ही इशारों में आलिया के साथ रिलेशनशिप की बात को स्वीकार कर लिया है। दरअसल रणबीर से आलिया से जुड़ा सवाल किया जाता है तो एक्टर ने कहा, ”यह बात करने के लिए अभी बहुत नया है इसे समय देने की जरूरत है, मैं अभी इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता।” वहीं आलिया पहले ही एक चैट शो में रणबीर पर क्रश होने की बात को स्वीकार कर चुकी हैं।

https://www.jansatta.com/entertainment/