बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने सगाई कर ली है। लीजेंड्री सिंगर मुकेश के पोते नील ने मुंबई की रहने वाली रुक्मणी सहाय से सगाई की है। इस खास मौके पर नील के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। नील की यह रिश्ता उनके परिवारवालों ने जोड़ा है। खबर है नील और रुक्मणी की शादी अगले साल की शुरुआत तक हो सकती है। सगाई की रस्म जूहू के एक होटल में मंगलवार को हुई। रुक्मणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और दोनों का परिवार एक दूसरे को अच्छी तरह से जानता है।
नील की जिंदगी के इस अहम पड़ाव और उनकी हमसफर के बारे में बात करते हुए नील के पिता सिंगर नितिन मुकेश ने कहा, आखिरकार नील सेटल हो रहा है। जब बात शादी की हो तो नील ट्रेडिश्नल रीति रिवाजों को काफी मानता है। उन्होंने अपने लिए पार्टनर चुनने का फैसला हमपर छोड़ दिया था। नील के लिए रुक्मणी से बेहतर पार्टनर कोई हो ही नहीं सकता था। रुक्मणी ने पहले ही हमारे दिल जीत लिए हैं। उनका परिवार और परवरिश काफी अच्छी है। वह उन्हीं वैल्यूज के साथ पली बढ़ी हैं जिनके साथ नील बड़े हुए हैं।
Bigg Boss 10: सामने आए 13 कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट; जानिए कौन होंगे बिग बॉस के मेहमान
सगाई के इस खास मौके पर नील ने काली शेरवानी पहनी थी। वहीं रुक्मणी ट्रेडिश्नल लुक में पिंक और ब्लू लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। लहंगे का साथ एक सिंपल से गजरे ने उनके लुक और भी खास बना दिया था। नील के करीबियों से पता चला है कि दोनों ने सगाई से पहले एक दूसरे के साथ एक महीने बातचीत की तब जाकर शादी का फैसला लिया।
नील ने बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बतौर हीरो उन्होंने 2007 में फिल्म जॉनी गद्दार ने अपनी पारी की शुरुआत की। उन्होंने न्यू यॉर्क, लफंगे परिंदे, 7 खून माफ, प्लेयर्स, शॉर्टकट रोमियो, प्रेम रतन धन पायो और वजीर जैसी कई फिल्में की हैं।