27 अगस्त को नेहा धूपिया ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने घर पर जन्मदिन का पार्टी रखी ताकि अपने दोस्तों के साथ अपने खास दिन को सेलिब्रेट कर सकें। उनके इस खास दिन में शामिल होने के लिए बहुत सारे सितारे पहुंचे। जिसमें बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर, प्रेग्नेंट सोहा अली खान, एक्टर कुणाल खेमू, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजौन खान, प्रीति जिंटा, मनीष मल्होत्रा, मनीष पॉल, सोफी चौधरी, साइरस साहूकार, डिनो मोरिया, अपनी पत्नी मारीया गोरेट के साथ अरशद वारसी और संजय कपूर जैसे सेलिब्रिटी शामिल हुए। नेहा के दोस्तों और कलीग्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं।

मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं ताकि हमें इसकी झलक दिखा सकें। अमृता के द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर एमटीवी वीजे का रीयूनियन दिखाती है। अपनी बहन मलाइका के साथ क्लिक करवाई इस तस्वीर में अमृता के साथ मारिया गोरेट, निखिल चिनप्पा, साइरस साहूकार, सोफी चौधरी और अनुराग राव हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 2000 की क्लास। आश्चर्यजनक साल। नेहा धूपिया ने साल 1994 में आई मलयालम फिल्म मिन्नाराम के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

https://www.instagram.com/p/BYSdRrylcbE/

2003 में नेहा ने कय़ामत: सिटी अंडर थ्रेट के जरिए हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। उन्हें क्या कूल हैं हम और शूटआउट एट लोखंडवाला में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।  इसके अलावा एक्ट्रेस ने चुप चुप के और सिंह इज किंग में सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं। नेहा को आखिरी बार स्क्रिन पर इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम में देखा गया था। जिसमें उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था।

https://www.instagram.com/p/BYTv8EwA85j/

नेहा धूपिया इस समय नो फिल्टर नेहा के सीजन 2 को होस्ट कर रही हैं। जिसमें वो सेलिब्रिटिज को बुलाकर उनसे बातचीत करती हैं और उनके सीक्रेट को सामने लाती हैं। नेहा धूपिया अपने टॉक शो में रणवीर सिंह, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा जैसे कई स्टार्स को बुला चुकी हैं। अब इसके बाद नेहा सनी लियोनी के साथ चैट करना चाहती हैं। दरअसल नेहा सनी से बहुत ज्यादा प्रभावित हो गई हैं। उन्हें सनी का बिहेवियर बहुत अच्छा लगने लगा है।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I