नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर एक नन्ही परी आ चुकी है। जी हां, अंगद बेदी और नेहा धूपिया मम्मी-पापा बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार 18 नवंबर को करीब 11 बजे नेहा ने बच्ची को जन्म दिया है। नेहा और अंगद की बेटी खार वुमन अस्पताल में पैदा हुई है।
करीना कपूर, सोहा अली खान की तरह नेहा धूपिया भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम करती नजर आई थीं। नेहा धूपिया को इस दौरान फैशन शो और कई सारे इवेंट्स अटेंड करते देखा गया। वहीं नेहा कई सारे शूट्स भी करती रहीं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ की भी लगाातार शूट करती दिखीं। हाल ही में नेहा का अपने पति अंगद बेदी के साथ शो का प्रोमो सामने आया था। अपने शो के प्रोमो में नेहा धूपिया अपने पति के साथ काफी मस्ती करती दिखी थीं।
30 सितंबर को नेहा धूपिया का ग्रैंड बेबी शॉवर भी रखा गया था। नेहा के बेबी शॉवर में कई जाने माने सेलेब्स ने शिरकत की थी। अंगद बेदी अपनी पत्नी के बेबी शॉवर में ब्लू फॉर्मल ऑउटफिट में दिखाई दिए थे। वहीं नेहा धूपिया ने कॉम्फी व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक अपनी शादी से सबको चौंका दिया था। खबर आई थी कि नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली है। शादी की खबर के बाद नेहा और अंगद ने एक और खबर से सबको चौंका दिया था। शादी के कुछ महीनों बाद ही नेहा प्रेग्नेंट हो गई थीं। यह खबर सामने आने के बाद सारे फैन्स हैरान थे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।
अंगद बेदी और नेहा धूपिया 10 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद सोशल मीडिया पर नेहा और अंगद ने फैन्स के साथ 24 अगस्त को ये खबर शेयर की कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। नेहा के टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में पहुंचे पति अंगद बेदी ने इस दौरान बताया कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं।
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम से इस शो का प्रोमो शेयर करते हुए नेहा ने इसे कैप्शन भी दिया है। नेहा ने लिखा- ‘अंगद बेदी इस शो के लिए 100 % नो फिल्टर हैं।’ नेहा और अंगद इस शो के प्रोमो में काफी खुलकर और बिना किसी फिल्टर के चिटचैट करते दिखाई दे रहे हैं।