Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu Wedding Photos: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे क्यूट कपल नागा चैतन्य और समंथा रूथ प्रभु शुक्रवार को गोआ में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई है लेकिन अब इसी शादी को एक बार क्रिश्चन रीति रिवाजों से भी किया जाएगा। हिंदू शादी को गोआ में आयोजित किया गया और इसमें सैम और चैय के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शरीक हुए। वेनेला किशोर, राहुल रवींद्र, चिन्नई श्रीपदा, अदिवी सेह समेत कई बड़े सितारे शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने शादी में पहुंचे।

शादी को हिंदू और क्रिश्चन रीति रिवाजों से किए जाने के बाद हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया है जिसके बारे में अभी दोनों की ओर से कंफर्मेशन आना बाकी है। जो तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं इन्हें नागा और समंथा के फैन क्लब्स द्वारा शेयर किया गया है। शादी के जोड़े में यह कपल मंडप में बैठा बहुत खूबसूरत लग रहा है। चैतन्य के पिता अक्कीनेनी नागार्जुन ने कहा कि अक्टूबर का महीना हमारे लिए दो वजहों से खास है। एक तो यह कि इस महीने में उनके बेटे की शादी हुई है और दूसरा यह कि इसी महीने में उनकी तेलुगू हॉरर फिल्म राजु गरी गढ़ी 2 रिलीज होने जा रही है।

https://www.instagram.com/p/BZ6oUD5DreL/

नागार्जुन ने कहा- यह मेरे लिए बहुत खास महीना है मेरे बेटे की शादी हो रही है और मेरा परिवार बहुत ज्यादा खुश है। यह सिर्फ 100 मेहमानों के साथ एक बहुत खास शादी होगी। मालूम हो कि इससे पहले खुद समंथा ने मेहंदी के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी।

https://www.instagram.com/p/BZ6qYxvBzq9/

https://www.instagram.com/p/BZ6ucEbhCEi/

https://www.instagram.com/p/BZ6txMBBXdN/

https://www.instagram.com/p/BZ6rErTh9dk/

https://www.instagram.com/p/BZ6yopaH63_/

https://www.instagram.com/p/BZ6xQ0kHsio/

https://www.jansatta.com/entertainment/