मनवीर गुर्जर बिग बॉस शो जीतने के बाद से लाइमलाइट में बने हुए हैं। बानी को हराकर वो रिएलिटी शो के दसवें सीजन के विजेता बने थे। लेकिन जल्द ही वो विवादों में उस वक्त आ गए जब उनकी शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उन्होंने पहले इसे सिरे से खारिज किया उसके बाद खुद की छवि खराब करने वाला कदम बताया लेकिन आखिरकार इसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने एक वीडियो में माना कि उनकी शादी हो चुकी है और एक बेटी भी है। विवादित शो के विजेता एक बार फिर से न्यूज में हैं। कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार मनवीर को सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो के निर्माता इसमें हिस्सा लेने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि गुर्जर अपनी पत्नी के साथ शो के अपकमिंग सीजन का हिस्सा बनें।
एक आम आदमी होने के बावजूद मनवीर की जीत एक सरप्राइज की तरह सामने नहीं आईं। इसकी वजह तीन महीने तक घर के अंदर रहते हुए उन्होंने ना केवल लोगों के बल्कि सेलिब्रिटीज के दिल में भी जगह बना ली थी। वो गेम में सिंपल, डेडिकेटिड बने रहे जिसकी वजह से जीत का स्वाद चखने में कामयाब हुए। हालांकि अभी तक आधिकारित तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही नच बलिए के निर्माताओं ने कोई लिस्ट जारी की है। फिलहाल मनु पंजाबी और नवीन प्रकाश के साथ मनवीर कलर्स के किसी शो के लिए शूटिंग करते हुए दिखाई दिए।
बता दें कि बिग बॉस 10 के घर में नीतिभा कौल और मनवीर गुर्जर की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों के बारे में घर कें अंदर काफी बातें होती थीं। बाहर आने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। इससे पहले घर से बाहर आने के बाद नीतिभा को मनवीर के लिए वोट मांगते हुए देखा गया था। वो अपने दोस्त को जीतते हुए देखना चाहती थी और उनकी दुआएं कबूल हुईं और गुर्जर ने शो जीत लिया। अब दोनों को साथ में कई जगहों पर पार्टी करते हुए देखा जा रहा है।
मनवीर की शादी की खबर ने बहुत से लोगों को चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद इस खबर पर मोहर लगाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली थी। उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया था कि पहली शादी से एक बेटी है।