Nach baliye 9 Full Contestants List: स्टार प्लस के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 शुरू हो चुका है। शो के प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा भी हो चुका है। शो के प्रतियोगियों के नामों को जानने के बाद दर्शक डांस की जंग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दरअसल इस बार के सीजन में नागिन, खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस, पहलवान और घनानंद जैसे शोज के स्टार्स को एंट्री मिली है। जानिए शो में हिस्सा बने सभी स्टार्स के नाम-
1. कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या- नच बलिए-9 के मंच पर सबसे पहले सेलिब्रिटी कपल कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या और उनके बॉयफ्रेंड आलम सिंह ने ली। दोनों एक-दूसरे को बीते 9 महीने से डेट कर रहे हैं और एक-दूसरे को नजदीक से जानने के लिए इस शो का हिस्सा बने हैं।
2. पहलवान बबिता फोगाट- इस बार नच बलिए में पॉपुलर भारतीय पहलवान बबिता फोगाट भी हिस्सा बनी हैं। साल 2014 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वालीं बबिता शो में अपने बॉयफ्रेंड विवेक सुहाग संग शामिल हुईं। बबिता आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल से लोगों के बीच लोकप्रिय हुई थीं।
3. कसौटी जिंदगी के फेम उर्वशी- नच बलिए के मंच पर कसौटी जिंदगी के की कोमोलिका यानि उर्वशी ढोलकिया भी डांस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी। शो में उर्वशी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ एंट्री ली है।
4. बिग बॉस कंटेस्टेंट- डांसिंग रिएलिटी शो की अगली जोड़ी है बिग बॉस-3 के विनर विंदु दारा सिंह। विंदु की डांस पार्टनर हैं उनकी पत्नी डीना।
5. प्रिंस नरूला और युविका चौधरी- नए बलिए के नए सीजन की एक जोड़ी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की भी है।
6. कुल्फी कुमार बाजेवाला एक्टर- शो में नच का तड़का लगाने के लिए कुल्फी कुमार बाजेवाला एक्टर विशाल आदित्य सिंह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ एंट्री ली है।
7. नागिन एक्ट्रेस- सलमान खान के शो में नागिन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी नजर आएंगी। अनीता अपने एक्स के साथ नहीं बल्कि पति रोहित रेड्डी संग डांस का तड़का लगाएंगी।
8. ये हैं मोहब्बतें एक्टर- नए बलिए के नए सीजन में ये हैं मोहब्बतें एक्टर अली गोनी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नताशा संग नजर आएंगे। अली खतरों के खिलाड़ी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।
9. Khatron Ke Khiladi: खतरों के खिलाड़ी 8 के विजेता शांतनु ने शो में अपनी गर्लफ्रेंड नित्यामी संग एंट्री ली है।
10. Nach Baliye season 9 में एक्टर सौरभ राज और उनकी पत्नी रिद्धिमा जैन भी कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में से एक हैं।
11. नच बलिए-9 में Rochelle Rao और Keith Sequeira भी बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।
12. फैजल खान और मुस्कान कटारिया नच बलिए 9 की यंग जोड़ी हैं।
