टीवी कपल अश्का गोरडिया और रोहित बक्शी ने 10 साल की रिलेशनशिप खत्म करने का फैसला किया है। कुछ साल पहले भी दोनों की रिलेशनशिप में कुछ विवाद पैदा हो गए थे, जब अश्का ने बिग बॉस के घर में एंट्री मारी थी। लेकिन दोनों ने किसी तरह से अपनी रिलेशनशिप को बचा लिया था। दोनों के बीच बाद में पहले की तरह ही चीजें चलने लगी थीं। उसके बाद उन्होंने अब अलग होने का फैसला कर लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कपल के एक नजदीकी सूत्र के हवाले से लिखा है, ‘कई विवाद होने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहे और अपनी रिलेशनशिप को कई चांस दिए। लेकिन इस वक्त उन्होंने सोचा कि अलग होना ही सही है। रिलेशनशिप में टकरार कम्यूनिकेशन गेप और कई अन्य मुद्दों की वजह से आई है। दोनों जिंदगी में कुछ अलग करना चाहते हैं। अच्छी बात यह है कि दोनों बिना किसी विवाद के अलग हो गए। वे नहीं चाहते थे कि उनकी रिलेशनशिप टूटे तो दोनों के दिलों में कड़वाहट आए।’ हालांकि, रिलेशनशिप खत्म होने को लेकर ना तो अश्का और ना ही रोहित ने कोई बयान दिया।
अश्का आखिरी बार एकता कपूर की नागिन में दिखी थीं। वह शो के दूसरे सीजन का भी हिस्सा हैं, जो कि सितंबर महीने से टीवी पर ऑनएयर होगा। रोहित बक्शी अभी स्टार प्लस पर आ रहे सिया के राम में शिवा की भूमिका निभा रहे हैं।
Read Also: एक गाने से ऐसी मंत्रमुग्ध हुईं नागिन की एक्ट्रेस मौनी राय कि शादी से पहले बनना चाहती हैं मां?

