Naagin 3: एक्टर पर्ल वी पुरी कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘नागिन-3’ (Naagin 3) में माहिर सहगल का रोल अदा कर रहे हैं। शो में एक संस्कारी लड़के के किरदार में पर्ल वी पुरी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि अपने रोल और एक्टिंग के कारण पर्ल वी पुरी घर-घर माहिर के नाम से ही जाने जाते हैं। टीवी में शांत स्वभाव और केयरिंग पति का रोल निभाने वाले पर्ल वी पुरी यानि माहिर रियल लाइफ में दो एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। नागिन एक्टर की संपत्ति और कारों का कलेक्शन जानकर आप हैरान हो सकते हैं।

पर्ल वी पुरी ने अपना टीवी डेब्यू साल 2013 में सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ ( Dil Ki Nazar Se Khoobsurat) से किया था। शो में पर्ल वी ने अंकित तिवारी नाम के सपोर्टिंग एक्टर का रोल अदा किया था। हालांकि साल 2015 में बतौर लीड एक्टर पर्ल वी पुरी को सीरियल फिर भी न मानें बत्तमीज दिल (Phir Bhi Na Maane…Badtameez Dil) में काम किया। इस शो में लीड एक्ट्रेस अस्मिता सूद (Asmita Sood) थीं।

अस्मिता सूद और पर्ल वी पुरी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्मिता और पर्ल की इसी शो से नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। अस्मिता को ‘दिल ही तो है’ शो में भी देखा जा चुका है। बाद में पर्ल वी पुरी का नाम हिना नवाब (Hiba Nawab) के साथ जुड़ा। हिना नवाब टीवी के कई पॉपुलर शो का हिस्सा रह चुकी हैं। जिनमें ‘तेरे शहर में’ और ‘जीजा जी छत पर हैं’ शामिल हैं।

हिना नवाब और पर्ल वी पुरी।

पर्ल वी पुरी की फीस की बात करें तो कहा जाता है कि माहिर का रोल निभाने वाले एक्टर एक एपिसोड की शूटिंग के लिए करीब 70-75 हजार रुपए चार्ज करते हैं। वहीं पर्ल वी पुरी की कुल संपत्ति की कीमत 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 13 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा पर्ल वी पुरी के पास बीएमडब्ल्यू, एसयूवी और जिप्सी जैसे कारें भी हैं। पर्ल वी पुरी की कारों की कीमत भी लाखों में है।

पर्ल वी पुरी।

पर्ल वी पुरी ने एक्टिंग अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से सीखी थी। बताया जाता है कि पर्ल वी पुरी के पिता पहले बेटे के एक्टिंग करियर के खिलाफ थे। लेकिन एक्टर की मां ने उनका पूरा साथ दिया था। हालांकि बाद में पिता ने भी पर्ल वी पुरी का ही साथ दिया। अपने एक्टिंग के शुरुआती दौर में पर्ल वी पुरी ने ‘मारुति रिट्स’, ‘फेयर वन क्रीम’, ‘टाटा डोकोमो’, ‘जेन मोबाइल’, ‘पिज्जा हट’ और ‘नेशले किट-कैट’ के विज्ञापनों में काम किया था। इसके अलावा पर्ल वी को लारा दत्ता के संग भी एक ऐड में देखा जा चुका है। कहा जाता है कि पर्ल वी पुरी को बचपन से ही सिंगिंग और म्यूजिक का शौक था।

Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Instagram, Shilpa Shetty Pics, Shilpa Shetty Raj Kundra, Shilpa Shetty Bikini, Shilpa Shetty Maldives, Maldives, Raj Kundr
मैरिज एनिवर्सरी मनाने मालदीव पहुंची शिल्पा शेट्टी, शेयर कीं ये तस्‍वीरें

https://www.jansatta.com/entertainment/