Naagin 3, 18 November 2018 Episode: शनिवार के एपिसोड में दिखाया गया था कि वियोम बेला के सामने अपनी सच्चाई लाता है। इसके अलावा वियोम नागवंश को भी मारना चाहता है। रविवार के एपिसोड में बेला याद करती है कि कैसे केशा ने जूही पर हमला किया था और वह अपनी बहन की मौत की चश्मदीद गवाह भी थी। अब बेला भी केशा पर हमला करती है लेकिन केशा का कहना है कि वह उसका खून चखना चाहता था। बेला उसे मार देती है और बहन जूही ने बेला की बाहों में भी अपनी आखिरी सांस लेती है। बेला पूरी कहानी वियोम के घरवालों को बताती है। इसके अलावा वह कहती है यह युद्ध शुरु उन्होंने ही किया है। अमृता अपने मरे हुए बेटे का पक्ष लेती है और कहती है कि उसकी कोई गलती नहीं थी। वियोम पूरे नागवंश को खत्म करने की धमकी देता है। बेला कहती है कि वह उसे किसी को भी नुकसान पहुंचाने नहीं देगी। वियोम आसमान की ओर अंगुली करके दिखाता है कि गिद्ध हमले के लिए तैयार हैं।
दूसरी सुबह सगहल परिवार के लोग विष और युवी का घर में स्वागत करते हैं। बेला माहिर से कहती है कि वह हमेशा उसकी तरफ ही रहेगी। गिद्ध भी पूजा स्थल के करीब पहुंच जाते हैं। वियोम बेला से कहता है कि उनका परिवार बेहद अजीब है। सहगल परिवार पूजा शुरु करता है। बेला, विष और विक्रांत ने एक साथ प्लान है कि वह शाम को गिद्धों का सच सामने लेकर आएंगे।
विष गिद्धों का स्वागत करती है। माहिर बेला के साथ फ्लर्ट करना शुरु कर देता है। विष भी विक्रांत के साथ फ्लर्ट करती है। विष और युवी थीम पार्टी के बारे में लोगों बताते हैं। गिद्ध बहाना बनाकर वहां से जाने का सोचते हैं। बेला देखती है कि गिद्ध घऱ से जा रहे हैं। बेला अपने परिवार से कहती है कि वह लोग भी उसके पीछे आए, सभी के लिए एक उसने एक खास सरप्राइज का इंतजाम किया है। वह घर के बाहर पटाखों को छुड़ाती है। गिद्ध पटाखों के कारण भागने लगते हैं। माहिर यह देखकर हैरान हो जाता है कि आखिर वियोम को क्या हुआ है। वियोम भागकर ढ़ोल वालों के पास जाता है और यह बंद करने के लिए कहता है। सहगल परिवार के लोग भागकर कमरे में जाते हैं तो देखते हैं कि वियोम बेड पर लेटा हुआ है।
बाद में विक्रांत और बेला छत पर मिलते हैं। विक्रांत पूछता है कि विष कहां पर है और इस बात से परेशान हो जाता है। विक्रांत कहता है कि वियोम केवल नाटक कर रहा है। बेला कहती है कि वह उसे कभी भी माफ नहीं करेंगी। दोनों वियोम को पाठ सिखाने का फैसला लेते हैं। रात होने की वजह से बेला और माहिर भी सोने के लिए निकल जाते हैं। वियोम सपने में देखता है कि बेला उसे मारने की कोशिश कर रही है। लेकिन उसने बेला का गला पकड़ा हुआ है। तभी वियोम की आंख खुलती है और वह देखता है कि यह केवल एक सपना था। विक्रांत वियोम की बहन के साथ फ्लर्ट करता है। दूसरी सुबह वह दोनों कमरे के बाहर एक-दूसरे के संग बात करते हुए नजर आते हैं। यह देखकर वियोम काफी परेशान हो जाता है।