बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही और फिल्म ने 5 करोड़ 25 लाख रुपए से शुक्रवार को खाता खोला, शनिवार को फिल्म के बिजनेस में 40.57 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला और इसने 7 करोड़ 38 लाख रुपए कमाए। रविवार को फिल्म ने अपना अब तक का सबसे अच्छा बिजनेस किया और 9 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 22 करोड़ 13 लाख रुपए हो चुका है। कहानी की बात करें तो अनिल कपूर और अर्जुन कपूर जो कि रियल लाइफ में चाचा-भतीजा हैं, पर्दे पर भी चाचा भतीजा का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही यह पहली बार है कि जब यह दोनों कलाकार साथ में ऑन स्क्रीन नजर आए हैं।

फिल्म में अर्जुन डबल रोल प्ले कर रहे हैं। वह उनके किरदारों के नाम करण और चरण हैं। करण जहां लंदन में पला बड़ा है और काफी मॉर्डन है वहीं चरण का पालन-पोषण पंजाब में ही हुआ है, जिसके चलते वह काफी देसी और शर्मीला सा है। अनिल और अर्जुन के अलावा फिल्म में अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी अहम भूमिकाएं निभाती नजर आ रही हैं।

मुबारकां के अलावा यदि बाद करें इसी शुक्रवार को रिलीज हुई मधुर भंडार की फिल्म इंदु सरकार की तो अनुपर खेर, कृति कुल्हरि और नील नितिन मुकेश स्टारर यह फिल्म पहले दिन महज 1 करोड़ 42 लाख रुपए की कमाई कर सकी। दूसरे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 3 करोड़ 42 लाख रुपए हो गया है। देश भर में महज 283 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म की पहले दिन सिर्फ 10-15 प्रतिशत टिकटें ही बिक सकीं। कहानी की बात करें तो मधुर भंडारकर ने 1975-77 के बीच के उस कालखंड के में नई पीढ़ी को ले जाने की कोशिश की है जब इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दी थी।

https://www.youtube.com/watch?v=U5Gyw-nGf1I