क्रिटेकर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म MS Dhoni The Untold Story बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने सोमवार को 8.51 करोड़ और मंगलवार को 7.52 करोड़ रुपए की कमाई की। इस बात की बहुत उम्मीदें हैं कि यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म मिर्जिया और तूतक तूतक तूतिया के बिजनेस को भी प्रभावित करे। यदि सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के अब तक के कुल बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर ही 21.30 करोड़ रुपए की कमाई की, इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 20 करोड़, रविवार को सबसे ज्यादा 24 करोड़ और सोमवार व मंगलवार को क्रमशः 8.51 और 7.51 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 82.03 करोड़ रुपए हो चुका है। यह आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी किए। माना जा रहा है कि इस वीकेंड तक फिल्म की कमाई 100 करोड़ क्रॉस कर जाएगी और सुशांत सिंह राजपूत शतक बनाने में कामयाब होंगे।

फिल्म दर्शकों के दिलों को बहुत भा रही है। फिल्म को धोनी की पॉपुलैरिटी के चलते भी एक्सट्रा मायलेज मिला है। थिएटर्स में पहुंचने वाली भीड़ में सुशांत के फैन्स के अलावा धोनी के फैन्स की तादात भी काफी ज्यादा है। सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म के लिए धोनी का स्टाइल और अंदाज कॉपी करने में काफी मेहनत की है। उन्होंने ठीक धोनी जैसे ही एक्सप्रेशन धोनी की बायोपिक में दिए हैं। हाल ही में सुशांत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें सुशांत की 150 दिन की कड़ी मेहनत दिखाई गई थी। यह मेहनत सुशांत ने सिर्फ धोनी का बैटिंग स्टाइल कॉपी करने के लिए की। हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर और सुरिया ने सुशांत की फिल्म में एक्टिंग की तारीफ की थी। फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे द्वारा बनाई गई यह पहली बायोपिक थी जिसे अच्छी सफलता फिली है।

Read Also: ‘धोनी’ बनने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की 150 दिन की कड़ी मेहनत, देखिए वीडियो