महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रविवार को देहरादून पहुंच गए है। लेकिन क्रिकेट की दुनिया का क्यूट कपल यहां डेटिंग करने नहीं बल्कि अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आए हैं। साक्षी ने रविवार सुबह करीब आठ बजे इंस्टाग्राम पर माही और दोस्तों के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने एक साथ कई फोटो शेयर की हैं। जीवा के साथ साक्षी धोनी की एक फोटो काफी एडोरेबल है। बता दें कि आज यहीं धोनी और उनके करीबी अपनी बेटी की बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। लिटिल एंजिल जीवा का आज दूसरा बर्थडे है। जीवा के बर्थडेे की फोटोज को देखकर लगता है कि देहरादून में धोनी बड़ी पार्टी देने वाले हैं। क्योंकि इस बर्थडे पर धोनी और उनकी पत्नी ही नहीं बल्कि कई करीबी साथ नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा धोनी की पत्नी साक्षी की फ्रेंड पूनम पटेल ने भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। बबता दें कि जीवा आए दिन ही सुर्खियों में रहती है। कभी उनके पिता धोनी तो कभी मां साक्षी अपनी बेटी को फैंस के लिए जीवा की झलक से रूबरू कराते रहते हैं। वे अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी सोशल मीडिया पर आती रहती हैं।