टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और एक्टर मोहित रैना रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर पार्टी करते हुए भी स्पॉट किए जा चुके हैं। कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। लेकिन बताया जाता है कि मौनी और रैना के बीच कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है और मौनी ने मोहित के साथ वाली तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है।
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मौनी ने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैं काफी लंबे वक्त से सिंगल हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं है।” कुछ वक्त पहले भी मोहित और मौनी के ब्रेकअप के खबरें सामने आईं थी। तब मोहित ने कहा था- ”यह बकवास है, उसे काम पर फोकस करने दिया जाए। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। वह दिन-रात मेहनत कर रही है। लोग बेवजह ही परेशान कर रहे हैं। लोग किसी की भी खुशियां और तरक्की देख नहीं पाते हैं। यह एक रात में खत्म होने वाला नहीं है। हमें उसकी तरक्की पर गर्व है। उसने तो अभी केवल शुरूआत की है।” मोहित ने मौनी को अपना करीबी दोस्त बताया था।

बताया जाता है कि मौनी और मोहित के बीच दोस्ती ‘देवों के देव महादेव’ शो के दौरान हुई थी। दोनों के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद मोहित और मौनी को ‘झलक दिखला जा’, ‘जरा नच के दिखा’ जैसे डान्स शो और ‘कॉमिडी नाइट्स’ में भी एक साथ देखा गया था। मौनी रॉय अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल अदा किया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।