37 साल के प्रमोद दहिया कुंभ राशि के हैं। मूलरूप से सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले प्रमोद इन दिनों मुंबई में रहते हैं। पेशे से अभिनेता और लेखक दहिया को घर का खाना बेहद पसंद है। उन्हें किताबें पढ़ना, पुराने गाने सुनना, खेलना और जिम करने का शौक है। ऐसा लगता है कि बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को घूमना बेहद पसंद है। ये उनके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई फोटोज से भी पता चलता है। प्रमोद मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में क्रिएटिव राइटिंग के छात्र रहे हैं। उनकी प्रोफाइल से यह बात साफ है कि उनका अभिनय की दुनिया से गहरा संबंध रहा है। इस वजह से एक्टिंग उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। फिलहाल वो सिंगल हैं और महिलाओं में काफी दिलचस्पी रखते हैं। उन्हें हिंदी, अग्रेंजी और हरियाणवी भाषाओं का ज्ञान है। यदि आप उनसे उनके बारे में सवाल करेंगे तो उनका जवाब होगा पहले मुझे तो खुद को समझ लेने दो। उनका फेवरेट कोट है- कल कभी नहीं आता। आपको नहीं लगता कि ये काफी दिलचस्प है।
वीडियो: ‘बिग बॉस सीज़न 10’ की पहली मेहमान बनेंगी दीपिका पादुकोण
प्रमोद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बुद्धा के संदेश को कोट किया हुआ है- जिसमें लिखा है आज हम जो भी हैं अपनी सोच की वजह से हैं। हम जैसा सोचते हैं, वैसे ही बनते हैं। प्रमोद दहिया को बिग बॉस-10 में क्यों जाना चाहिए- प्रमोद काफी चार्मिंग हैं और उनका जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया है। जो शख्स आज को बहुत महत्व देता है वो बिग बॉस में बेशक एक अच्छा चैलेंजर बनकर उभरेगा। इसके अलावा उनकी आकर्षक लुक लोगों के उनके लिए वोट करने पर मजबूर कर देगा। साथ ही इस शो के बाद महिलाओं के बीच उनकती फैन फॉलोइंग बढ़ने की काफी उम्मीद है।
Read Als0: बिग बॉस सीजन 10: रुचिका सिंह लेकर आएंगी डांस, म्यूजिक, स्टाइल और अध्यात्म का कॉकटेल