पूरे उत्तर भारत में हरियाणवी गानों की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है।हरियाणा,पश्चिमी यूपी और राजस्थान से बाहर भी हरियाणवी गाने खूब सुने और देखे जा रहे हैं। डीजे के अलावा हरियाणवी गानों को यूट्यूब पर भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का नया गाना ‘रमझोल’ रिलीज हो गया है।
मासूम शर्मा के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अबतक साढ़े सात लाख से ज्यादा देखा बार जा चुका है। यह हरियाणवी गाना ‘नूपुर हरियाणवी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को बिट्टू सोरखी ने लिखा है। 3 मिनट 44 सेकेंड का यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त शेयरिंग और लाइक्स भी मिल रहे हैं। इस गाने के शब्द हैं ‘मारगी मारगी तेरी मन्ने रमझोल रे बैरण’।
बजरंगी भी मचा रहा है धमाल : इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ मासूम शर्मा का ‘बजरंगी’ गाना भी यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। यह गाना अबतक 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में कबड्डी स्टार प्रदीप नरवाल एक्टिंग करते हुए नज़र आए थे। इसके अलावा उनके साथ हरियाणवी गानों की मशहूर अभिनेत्री अंजलि राघव नज़र आई थीं। यह हरियाणवी गाना ‘एम एम प्रोडेक्शन्स’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। यह गाना कुश्ती पहलवान और उसके प्यार पर फरमाया गया था। इस गाने के शब्द हैं,’बजरंगी मेरा इष्ट देव, तू प्यार दिखावे भाड़े का। मेरा नेम धर्म तुडवावेगी तू ला ला चक्कर खाड़े का।’
मासूम शर्मा हरियाणवी गानों के जाने-पहचाने सिंगर हैं। इससे पहले भी उनके कई गाने जबरदस्त हिट साबित हो चुके हैं। मासूम शर्मा को असली पहचान कुछ साल पहले आए गाने ‘छलिया’ से मिली थी। यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा 3 महीने पहले आया मासूम शर्मा का गाना ‘हुक्का’ भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 26 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

