मल्लिका शेरावत की आने वाली विदेशी फिल्म Time Raiders का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस चीनी मूवी में मल्लिका ने एक जादूगरनी का रोल किया है। मूवी की कहानी चीन के बेस्टसेलर Daomu Biji पर आधारित है। मल्लिका ने मूवी में एक डरावना रोल किया है। आप उनका रोल देखकर डर भी सकते हैं। मल्लिका ने मूवी में अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फिल्म को हॉगकॉग के फिल्ममेकर डेनियल ली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को बीजिंग में 10 डिग्री तापमान में शूट किया गया है।
मूवी में कोरियन ग्रुप ईएक्सओ के पूर्व सदस्य लू हान, जिंग बोरान, मा सिचुन, वांग जिंग चुन और जांग बोयु ने भी रोल किया है। मूवी की कहानी वु-सी(लू हान) के आसपास घूमती है, जिसने टॉप आर्किटेक्ट स्कूल से पढ़ाई की होती है। वू वास्तुकला और प्राचीन वस्तुओं का बहुत ज्यादा शौकिन होता है। वू को उसके चाचा वू सेनसिंग(वंग जिंग चुन) ने पाला होता है, जो कि खुद एक पुरातत्त्ववेत्ता होते हैं। एक दिन पता लगता है कि उसके चाचा गायब हो जाते है। तभी उसे उसके चाचा की एक नोटबुक मिलती है, जिसमें कई राज होते हैं। तभी वह अपने चाचा को किसी भी कीमत पर ढूंढ़ने का फैसला करता है।
मल्लिका शेरावत ने इससे पहले भी कई विदेश मूवी में रोल किए हैं। साल 2005 में मल्लिक ने चीनी मूवी The Myth में काम किया था। मल्लिका ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री जीना सिर्फ मेरे लिए से साल 2002 में की थी। जिसमें उन्होंने सीमा का रोल किया था। मल्लिका ने एक्टिंग में कई अवार्ड्स भी जीते हैं।
Read Also: Unicef डिनर में पहुंची मल्लिका शेरावत, शेयर की तस्वीर
Read Also: Cannes में जलवे बिखेरने के बाद अब छुट्टियां मनाने निकलीं मल्लिका शेरावत, शेयर कीं PHOTOS
A photo posted by Mallikasherawat (@mallikasherawat) on
यहां देखें मूवी का ट्रेलर-

