Malaika Arora New Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा तस्वीरों के साथ-साथ अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अर्जुन के साथ ऑस्ट्रिया में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मलाइका वहां की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन्हीं तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल मलाइका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में वह रंग बिरंगे फूलों के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ”मुझे लगता है मैं अपने विचारों में खो गई हूं।”

मलाइका के इस तस्वीर पर लोग काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अर्जुन की दुल्हनिया। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- एक हजारों में मेरी अरोड़ा है। इसके साथ ही एक और यूजर लिखता है- जब भी मैं आपकी तस्वीरें देखता हूं आपकी सुंदरता देख मेरा माइंड ब्लॉक हो जाता है। एक ने लिखा- आप इतनी फिट और हॉट कैसे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- अर्जुन कपूर ने भी फूलों संग तस्वीर शेयर की है। एक और यूजर ने मलाइका को ट्रोल करते हुए लिखा- कपड़े पहन लो माता।

बता दें कि अर्जुन कपूर भी मलाइका संग ऑस्ट्रिया में छुट्टियां गुजार रहे हैं। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर किए हैं। अर्जुन कपूर अपने एक तस्वीर में आधे हिस्से में कलरफुल और आधे में ब्लैक एंड व्हाइट है दिख रहे हैं। अर्जुन ने इसे शेयर करते हुए लिखा- ”कलर या ब्लैक एंड व्हाइट??? कभी भी हमें दोनों की थोड़ी जरूरत होती है।” वहीं यह भी बता दें कि मलाइका ने स्वीमिंग करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी जो काफी वायरल हुई थी।