Malaika Arora Viral Photo: मलाइका अरोड़ा ने अपनी वायरल तस्वीर की सच्चाई साफ कर दी है। अर्जुन कपूर से सगाई की अटकलों के बीच एक्ट्रेस ने एक इंस्टा पोस्ट में बताया कि उन्होंने डिज्नी प्लस हॉट स्टार (Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम होने वाले अपने रियलिटी शो ‘मूविंग मलाइका’ (Moving With Malaika) के लिए हां कर दी है। यह 5 दिसंबर से स्ट्रीम होगा। मलाइका ने अपनी पोस्ट में पूछा- वैसे तस्वीर को देखकर आप लोग क्या सोच रहे थे?
बता दें कि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अपना हाथ दिखाती नजर आ रही थीं और कैप्शन में लिखा था- ‘मैंने हां कर दिया है…’। उनकी इसी तस्वीर को देखकर अटकलें लग रही थीं कि उन्होंने अर्जुन कपूर से सगाई कर ली है और कपल जल्द ही शादी करने वाला है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 10 नवंबर की सुबह जब अपनी तस्वीर शेयर की तो तमाम अटकलें लगने लगीं। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई। तमाम सेलेब्स के अलावा एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बधाई देने लगे।
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही अर्जुन कपूर, ‘कॉफी विद करण’ शो में शामिल हुए थे। तब उन्होंने अपने और मलाइका के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। अर्जुन ने बताया था कि वो मलाइका अरोड़ा को अपनी दादी से भी मिलवा चुके हैं। इसके बाद से ही कयासबाजी का दौर शुरू हुआ। पिछले दिनों तो खबर आई कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं।
अरबाज से तल्खी के बाद हो गई थीं अलग
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया। कुछ साल पहले दोनों अलग हो गए। बाद में मलाइका, अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में आ गईं। वहीं, अरबाज खान, कथित तौर पर जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।
