मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं हुई है। आजकल मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में नजर आ रही हैं। बता दें कि, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा ने अपने नाम में से खान हटा दिया और इंस्टास्टोरी पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने “AM” नाम का एक पेंडेंट पहना हुआ है। इसमें A अर्जुन कपूर की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि मीडिया द्वारा लगाई जा रही अटकलों के बावजूद मलाइका ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा है कि यह पेंडेंट उनकी फ्रेंड वाहबिज मेहता ने गिफ्ट किया है।

(Source: Malaika Insta Story)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शुरूआत में अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन अब इन दोनों ने धीरे-धीरे बिना किसी की परवाह किए हुए पब्लिक में घुमना शुरू कर दिया है। मलाइका और अर्जुन अब एक-साथ डिनर पर जाते हैं और एक-दूसरे के परिवार के साथ समय भी बिताते हैं। बता दें कि हांलही में अर्जुन कपूर मलाइका की बहन अम्रीता अरोड़ा के घर गए थे। बता दें कि, मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर 12 साल छोटे हैं।

हाल ही में कलर्स चैनल के शो इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ नजर आए थे जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्टेज पर चल रहे थे। इनकी यह फोटो और वीडियो मीडिया में काफी वायरल भी हुई थी। फैन्स और मीडिया यह अनुमान लगा रही है कि इंडियन टेलीविजन पर एक-दूसरे का हाथ पकड़ना इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि अब ये दोनों कोई गुड न्यूज सुना सकते हैं।

गौरतलब है कि, अर्जुन कपूर आखिरी बार नमस्ते इंग्लैंड में दिखें थे और उनके साथ इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी थी। अब अर्जुन अपनी अगली फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं जो 6 दिसंबर 2019 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवरिकर कर रहे हैं।