Malaika Arora Post: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने फैंस को हिंट दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”और मैंने हां कह दिया।” उनकी इस पोस्ट ने सभी को कंफ्यूज कर दिया है। फिलहाल उनके फैंस उनकी पोस्ट पर सवाल कर रहे हैं।
मलाइका के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी पोस्ट पर कई दोस्तों ने बधाई दी है। जिसे देखकर कयास लगाया जा रहा है कि वो जल्द अर्जुन कपूर संग शादी कर सकती हैं। कुछ महीनों पहले दोनों को लेकर खबर थी कि ये एक्टर्स दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अर्जुन कपूर ने इस खबर के बाद एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी शादी कब होने वाली है, उन्हें भी बताया जाए।
बता दें कि करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन ने बताया था कि मलाइका उनका दादी से मिल चुकी हैं। जिससे फैंस को लगने लगा कि वो दोनों शादी का प्लान कर रहे हैं, यही कारण है कि मलाइका, अर्जुन के परिवार के साथ मुलाकात कर रही हैं।
दोनों बीते कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को मलाइका ने अपना 49वां जन्मदिन मनाया था। इस दिन अर्जुन ने एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटाया। आधी रात को मलाइका की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था,”हेप्पी बर्थडे बेबी, जो तुम हो वही रहो, खुश रहो। मेरी ही रहना।” इसपर कमेंट करते हुए मलाइका ने लिखा था,”मैं सिर्फ तुम्हारी हूं।”
वैसे तो दोनों का ये रिश्ता बीते कई सालों से है, लेकिन 2019 में मलाइका-अर्जुन ने इसे ऑफिशियल किया। इसके बाद उन्हें नफरत भरे कमेंट्स और ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। हालांकि इसपर दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मलाइका-अर्जुन की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद है। दोनों को अकसर एक-साथ वैकेशन पर जाते देखा जाता है। मलाइका और अर्जुन अपने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर करते हैं।