Malaika Arora – Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीच-बीच में दोनों की शादी करने की चर्चाएं भी खूब फैली थीं। माना जा रहा था कि अप्रैल में दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट् सामने आई है जिसके मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 19 अप्रैल को शादी कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में मलाइका-अर्जुन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
रिपोर्ट के जरिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आई है। शादी में मलाइका की करीबी करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल हो सकती हैं। वहीं अर्जुन के बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शादी में शिरकत कर सकते हैं। रिपोर्ट की मानेें तो अर्जुन-मलाइका की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से चर्च में होगी। इसके साथ ही ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी।
इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। बीते साल ही दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया और प्रियंका जैसे सितारों ने सिर्फ परिवार की मौजूदगी में शादी की है। आपको बता दें कि इससे पहले मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी पति शकील के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवीज से ही शादी कर चुकी हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले मलाइका की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से 1998 में हुई थी। लेकिन आपसी सहमती से दोनों ने साल 2017 में अपने 19 साल के रिश्ते को खत्म कर अलग हो गए थे। अरबाज और मलाइका का एक बेटा अरहान भी है। जिसका जन्म 2000 में हुआ था। बात दें कि मलाइका की तरह अरबाज खान भी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। और मलाइका-अर्जुन की तरह ही इन दोनों की शादी की भी खूब चर्चाएं मीडिया में आ रही हैं।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)