पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी स्कूल जाने के लिए एकदम तैयार हो गई हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। वो स्कूल में अपना पहला दिन अटेंड करने के लिए तैयार हैं। धोनी की लाडली ने नर्सरी क्लास में एडमिश्न लिया है। जीवा का जन्म 2015 में हुआ था और अब उनकी उम्र पढ़ाई करने वाली हो चुकी है। धोनी ने अपनी बेटी को वर्ल्ड कप के बाद देखा था क्योंकि वो देश की सेवा में बिजी थे। साक्षी और धोनी ने साल 2010 में शादी की थी। जबकि दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। जीवा अपने पापा की आंखों का तारा हैं। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद उनके पास बेटी के लिए काफी समय था जिससे कि वो काफी खुश भी थे। अब जीवा की स्कूली शिक्षा शुरू हो चुकी है तो इस मौके पर हम उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहेंगे।

बता दें कि धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूरी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और अपने परिवार को ज्यादा समय दे रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम ​बिता रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी जीवा के साथ घुटनों के बल चल रहे हैं।

वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी नन्हीं बेटी के साथ प्यार भरे पल गुजारते हुए नज़र आ रहे हैं। एमएस धोनी जानबूझकर जीवा से हार जाते हैं, इसपर जीवा काफी खुश होती दिख रही है। एमएस धोनी और उनकी बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अब तक साढ़े छह लाख लोग देख चुके हैं। काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है।

मैदान पर कूल-कूल रहने वाले माही का अपनी बेटी जीवा के प्रति प्यार और लगाव किसी से छुपा नहीं है। धोनी ने कई मौकों पर सोशल मीडिया पर जीवा और अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसी महीने की छह तारीख को जीवा का जन्मदिन था। इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून गए थे।