टीवी एक्टर प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या के बाद पूरा टीवी जगत सदमे में था। इस केस में उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का नाम भी आया था। राहुल पर आरोप था कि उन्होंने प्रत्युषा को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। हाल ही में राहुल ने कोर्ट में एक एप्लीकेशन दाखिल की है। इसमें उन्होंने गुहार लगाई है कि उन्हें सबूतों के अभाव में प्रत्युषा के सुसाइड केस से बरी किया जाए। 2016 में हुए इस हादसे के बाद राहुल राज सिंह अब शादी करने जा रहे हैं।
राहुल ने अपने बर्थडे के मौके पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये बेहद लंबा साल रहा है। कई तरह की उतार चढ़ाव के बीच अब मैं अपना साल सकारात्मक तौर पर जीने की कोशिश कर रहा हूं। मुश्किल समय में मेरी होने वाली बीवी सलोनी शर्मा ने मेरा बहुत साथ दिया। वो तब मेरे लिए एक मज़बूत स्तंभ की तरह खड़ी रहीं जब कोई भी मेरे पक्ष में नहीं था। राहुल ने इसके अलावा अपने माता पिता, दोस्तों और सभी शुभचिंतकों को भी धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि सलोनी शर्मा, राहुल की एक्स गर्लफ्रेंड हैं और पूर्व बिज़नेस पार्टनर भी रह चुकी हैं। प्रत्युषा से पहले राहुल सलोनी के साथ चार साल रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता 2011-2015 तक चला। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्युषा और राहुल की अक्सर सलोनी को लेकर बहस होती थी। हालांकि बाद के एक इंटरव्यू में सलोनी ने कहा था कि इस रिश्ते में सलोनी ने नहीं बल्कि प्रत्युषा ने दखलअंदाज़ी की थी।
इससे पहले टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ से प्रत्यूषा बनर्जी घर घर में पहचानी जाने लगी थी। उन्होंने साल 2016 में खुदकुशी कर ली थी। प्रत्यूषा के परिवार वालों ने बेटी की मौत का जिम्मेदार राहुल को ठहराया था। प्रत्यूषा और राहुल लिव इन रिेलेशनशिप में रहते थे। प्रत्यूषा की मौत के बाद वे मीडिया के सामने रोते हुए भी नज़र आए थे।