अभि नींद से उठता है और सपने के बार में सोचता है जो सोते हुए उसने देखा था। उसने देखा कि निकिता उसे छोड़ कर जा चुकी है। आलिया आती है और उससे पूछती है कि क्या हुआ था रात में। अभि ने बताया कि तनु प्रपोजल के लिए पहले से ही रेडी थी। आलिया उससे कहती है कि उन्हें उन दोनों की सगाई को मीडिया में अनाउंस कर देना चाहिए। वो आगे बोलती है कि ये उन दोनों के करियर के लिए अच्छा होगा। अभि सकुचाते हुए मान जाता है। वो आगे बोलता है कि उसने दादी को कुछ नहीं बताया है। प्रज्ञा घर पर उठती है और जॉब छोड़ने का सोचती है। अभि दादी से बात करने में डरता है।वो निकिता के बारे में सोच कर उसे कॉल कर देता है। प्रज्ञा फोन नहीं उठाती है। अभि सोचता है कि वो शायद अभी भी गुस्सा होगी.। वह उसके घर जाकर माफी मांगने का सोचता है।
प्रज्ञा ने जो अभि के घर देखा था उसके बारे में सोचती है। सरला उसके पास आती है और उसे उठाती है। प्रज्ञा उन्हें बोलती है कि वो आज ऑफिस नहीं जाएगी। सरला के पूछने पर वो झूठ बोलती है कि उसके बॉस बाहर गए हुए हैं। दादी के पूछने पर वो बताती है कि वो अभि को तनु के साथ नहीं देख सकती है। दादी उन्हें बताती है कि तनु ने जो किया है वो एक बना बनाया प्लान था। वह उसे पेपर दिखाती है। उन्होंने बताया कि उसने जानबूझ कर उसे वो सब दिखाया ताकि प्रज्ञा, अभि को छोड़ सके। प्रज्ञा ने आलिया की बातें याद की अब उसे सारी बातें समझ आ गई।दादी उसे बोलती है कि उसे उम्मीद नही छोड़नी चाहिए साथ ही उसे अभि का साथ भी नहीं छोड़ना चाहिए। प्रज्ञा सोचती है कि वो अभि को इन सब से निकाल कर रहेगी।
अभि अपने कमरे से बाहर आता है। आलिया उसे बोलती है कि निकिता ने जरुर जॉब छोड़ दी होगी क्योंकि वो बहुत ही आलसी और अधीर है। वो मान जाता है और उससे बात करने का सोचता है।आलिया उसे रोकती है और काम में हाथ बटाने को कहती है। प्रज्ञा आती है और घर की डेकोरेशन देख कर चौंक जाती है। वह सीधे अभि के रुम में जाती है और सफाई करनी शुरु कर देती है। तभी अभि बाथरुम से बाहर आकर उसपर चिल्लाता है कि उसने जॉब छोड़ने के बारे में सोच भी कैसे लिया। वो कहती है कि उसे जॉब नहीं छोड़ी है। वो पूछती है कि उसने उसे कॉल क्यों किया था। इस पर अभि उसे कल के लिए उससे माफी मांगता है।
Read Also: