Kumkum Bhagya Preview Episode:  हाई वॉल्टेज ड्रामा ‘कुमकुम भाग्य’ इस वक्त काफी रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। शो में प्राची और रिया की सुलाह हो गई है। लेकिन रिया का शैतानी दिमाग उसे उल्टे काम करने पर मजबूर कर रहा है। दोनों के माता पिता उन्हें कॉलेज ट्रिप पर भेजने के लिए राजी हो जाते हैं। लेकिन इस बीच घटने वाली है एक दुर्घटना। प्राची हमेशा की तरह यहां भी सभी का दिल जीत लेती है। कॉलेज के बच्चे आउटिंग करने आए हैं तो कुछ लोग अपनी पसंदीदा लड़के लड़की को प्रपोज करने के मकसद से आए हैं।

प्राची का स्वभाव देख सभी उसे अच्छे से रिस्पॉन्स करते हैं। लेकिन यही बात रिया को बिलकुल भी पसंद नहीं आरही है। ग्रुप में मिल जुलकर सभी डांस और म्यूजिक को एंजॉय करते दिखते हैं। वहीं प्राची अचानक सोजाती है तो रणबीर इस बीच उसे अपना कंधा भी देता है। यह सब देख कर रिया काफी चिढ़ जाती है। वह मन ही मन सोचती है कि प्राची सभी की फेवरेट है यहां तक की उसके पिता की भी। ऐसे में अब रिया प्राची से बदला लेना चाहती है।

अगली सुबह रिया एक जाल बिछाती है। अब इस जाल में वह प्राची को फंसा कर मारना चाहती है। क्या रिया प्राची को मारने में सफल होगी! इस बारे में जानने के लिए शो का ये अपकमिंग एपिसोड देखना जरूरी है। बता दें आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रिया और प्राची एक सबसे ऊंची पहाड़ी की चोंटी पर खड़े होंगे। जहां रिया प्राची को ब्लेम करती नजर आएगी कि उसके कारण रिया की लाइफ में कुछ अच्छा नहीं बचा क्योंकि उसे नहीं प्राची को उसके हिस्से की खुशियां मिल रही हैं।

ऐसे में जलन के मारे वह प्राची को मारने की कोशिश करेगी। वह प्राची को पहाड़ से धक्का मारने की कोशिश करती दिखाई देगी। तो वहीं प्राची के दोस्त ये देख लेंगे। ऐसे में क्या प्राची के दोस्त उसे बचा पाएंगे, जानना काफी इंट्रस्टिंग होगा।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)