‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ के 20 अक्टूबर के एपिसोड में पूरब को काफी देर बाद होश आता है। उसे शूटर वाली बात याद आती है कि उसने बम फिट किया था। वो अभि को इन्फॉर्म करने के लिए कॉल करता है। वो उस बताता है कि बुके में बम है और वो कभी भी फट सकता है। अभि, दौड़ कर प्रज्ञा के पास जाता है जो बुके को गाड़ी में रखने जा रही है वो उससे बुके छीन कर फेंकता है कि तभी बम फट जाता है। वहां मौजूद सभी लोग ये सब देखकर डर जाते हैं। पुलिस अभि को वहां से ले जाती है प्रज्ञा को पीछे ही रहने को कहती है। आलिया, अभि को खींच कर वहां से ले जाती है। अभि, प्रज्ञा को रोकता रहता है पर प्रज्ञा वहां से चली जाती है। तनु, अभि की केयर करती है लेकिन अभि, प्रज्ञा के बारे में पूछता है। वो कहती है कि वो उसकी केयर कर रही है और वो प्रज्ञा की बातें कर रहा है। अभि कहता है कि वो उसकी जिम्मेदारी है इसलिए उसकी फिक्र कर रहा है। अभि कहता है कि वो काफी डरी काफी हुई है। वो पूरब से कहता है कि प्रज्ञा को घर ड्रॉप कर दे। गाड़ी में पूरब और प्रज्ञा बातें करते हैं। प्रज्ञा कहती है कि वो उस सब को भूल नहीं पा रही है। पूरब कहता है कि उन्हें ज्यादा नहीं परेशान होना चाहिए क्योंकि कुछ बुरा नहीं हुआ।
इधर दादी, अभि को कहती हैं कि अगर उसे कुछ होता तो वो भी मर जाती। आलिया अभि से पूछती है कि उसे बम के बारे में कैसे पता चला। अभि बताया कि पूरब ने उसे बताया। आलिया के पूछने पर कि पूरब को ये बात कैसे पता चली तो अभि उससे फोन करके पूछता है। पूरब उसे सारी कहानी बताता है जो उसके साथ हुआ था। अभि उससे पूछता है कि उसने उसका चेहरा देखा या नहीं। पूरब कहता है कि वह उसका चेहरा नहीं देख पाया। अभि, प्रज्ञा से भी बात करता है और अपने घर पर किसी को बताने से मना करता है। पूरब, प्रज्ञा से कहता है कि उन्हें घर पर बता देना चाहिए कि वो अभि के घर जॉब करती है वरना किसी और से पता चलेगा तो उन्हें बुरा लगेगा। वो उसे ये भी बताता है कि सरला और जानकी वहां वेन्यू पर आई थी।
प्रज्ञा के घर पर सरला, बीजी और जानकी गेम खेल रहे हैं। तभी वहां प्रज्ञा आती है। बीजी उसे उसकी नौकरी के बारे में पूछती हैं। प्रज्ञा उनसे पूछती हैं कि वे कहीं घूमने गये या नहीं। सरला, प्रज्ञा को कहती है कि वो कल की छुट्टी ले ले, वे लोग कहीं घूमने जायेंगे।
आलिया, घर पर अपने प्लान के असफल होने पर इस बात पर गुस्सा होती है। तनु उसे कहती है कि उसने उसे प्लान के बारे में बताया नहीं, उसे पता होता तो अभि को प्रज्ञा के पास जाने से रोक सकती थी। इसके बाद प्रज्ञा पर हमला हो सकता था। आलिया इस पर तनु पर गुस्सा होती है कि वो बेकार में नाराज हो रही है। वो कहती है कि उसने भाई को उसका बॉयफ्रेंड बना दिया अब उसे पति बनाना तनु का काम है। इधर दादी उस घटना के बारे में सोचती है और उन्हें पता चलता है कि इसक पीछे आलिया का हाथ है और वो अभि नहीं प्रज्ञा को मारना चाहती है। अभि अपने कमरे में प्रज्ञा के बारे में सोचता है कि कैसे वो उसकी फिक्र कर रही थी। वो ये भी सोचता है कि कौन है जो उसकी जान के पीछे पड़ा है और वो उसके बारे में जान कर रहेगा। प्रज्ञा भी अपने घर पर अभि को लेकर परेशान होती है। वो सोचती है कि इस बार भी तो पिछले साल की तरह उसे टार्गेट नहीं किया गया। उसे आलिया और तनु पर शक होता है।
अब आप देखेंगे कि अभि दादी से तनु और अपनी शादी की बात करता है।
Read Also:
कुमकुम भाग्य 19 अक्टूबर फुल एपिसोड: शूटर ने पूरब को मार कर किया बेहोश