‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ के 2 नवंबर के एपिसोड में आलिया, अभि को प्रज्ञा के खिलाफ भड़काती है। वो कहती है कि जिस चेक पर वो साईन करवाने वाली है वो सब फेक है और वो सब अपने नाम करना चाहती है। अभि कहता है कि प्रज्ञा एक इमानदार लड़की है और वो ऐसा नहीं कर सकती है। वो कहती है कि भाई अपनी बहन पर यकीन ना करके अपनी सेक्रेटरी पर यकीन कर रहे हैं। आलिया कहती है कि वो उसे बर्बाद कर के अपनी दिवाली मनाना चाहती है। अभि, आलिया को चुप कराते हुए कहता है कि वो अब और उसके खिलाफ नहीं सुनना चाहता है। आलिया कहती है कि उसे बिना प्रूफ के कुछ भी यकीन नहीं होता है। वो सबूत के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट पढ़ कर सुनाती है जिसमें अभि की सारी जायदाद प्रज्ञा के नाम की होती है। प्रज्ञा इस बात से इनकार करती है लेकिन आलिया उसे चुप कराते हुए अभि को वो पेपर दिखाती है। अभि, प्रज्ञा को देखता है। प्रज्ञा कहती है कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं है। दादी भी उसकी बात से सहमत होती हैं, लेकिन आलिया उन्हें भी चुप करा देती है। अभि, आलिया से पूछता है कि उसे ये सब कुछ कैसे पता चला। आलिया उसे बताती है कि घर पर अभि का अकाउंटेंट मनोहर खास प्रज्ञा से मिलने आया था। आलिय कहती है कि उसने मनोहर और प्रज्ञा को कमरे में बात करते हुए सुना था।

kb-22

प्रज्ञा कहती है कि उसने ये सब बात की ही नहीं है लेकिन आलिया कहती है कि वो ऐसे नहीं मानेगी और उसका सच सबके सामने लाना पड़ेगा। आलिया, वहां से भाग रहे मनोहर को रोकती है। अभि उसे रोकता है। वो उसे थप्पड़ मारकर उससे सच पूछता है कि आलिया सच कह रही है या प्रज्ञा। मनोहर कहता है कि प्रज्ञा ने ही उसे गलत करने को भड़काया था। वो कहता है कि उसे सिर्फ पैसे चाहिए थे, वो उसे बर्बाद नहीं करना चाहता था वो कहता है कि आलिया सच कह रही है और प्रज्ञा गलत है।

सरला घर पर बीजी को अभि के घर पर प्रज्ञा के साथ हुए इंसिडेंट के बारे में बताती है। सरला, प्रज्ञा को याद कर के रोती है। बीजी उसे शांत कराती है। आलिया, तनु को पुलिस को कॉल करने को कहती है। वो कहती है कि अब उसे जेल जाना होगा। तनु के पूछने पर आलिया ने बताया कि सारा ड्रामा उसने खुद क्रियेट किया था।

आलिया, अभि को कहती है कि वो सच समझने की कोशिश ही नहीं कर रहे हैं वो कहती है कि प्रज्ञा को उसके किये की सजा मिलनी ही चाहिए और वो अब जेल जाएगी। पुलिस आती है तो दादी कहती है कि वो पर्सनल मैटर घर पर ही सुलझा लेते। उसे पुलिस बुलाने की क्या जरुरत थी। आलिया कहती है कि ये इतना बड़ा फ्रॉड करने जा रही थी तो इसे जेल जाना ही होगा। पुलिस प्रज्ञा को लेकर जाती है। जाते हुए प्रज्ञा, अभि का हाथ पकड़ कर रोते हुए पूछती है कि उसे भी क्या यही लगता है कि वो गलत है।

Read Also:’

कुमकुम भाग्य 1 नवंबर फुल एपिसोड: आलिया ने प्रज्ञा पर लगाया अभि के अकाउंट्स में धोखाधड़ी का आरोप