20 July, Kumkum Bhagya: शो कुमकुम भाग्य में अब आने वाला है एक जबरदस्त मोड़। शो में दिखाया जाता है कि रिया की नादानी की वजह से प्राची और उसकी फैमिली को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शो में जब मेहरा फैमिली के यहां पार्टी चल रही होती है, उसी बीच रिया प्राची को ड्रग्स के मामले में फंसवा देती है। इस वजह से मेहरा परिवार के घर पुलिस आती है और तलाशी के दौरान प्राची के बैग में से कोकिन निकलता है। प्राची काफी सरप्राइज हो जाती है। वह गिड़गिड़ाती है कि उसने ऐसा कोई भी काम कभी नहीं किया। लेकिन पुलिस उसकी सच नहीं मानती।
अभि इस बीच प्राची का साथ देता है। उसे यकीन है कि प्राची ऐसी लड़की नहीं है वह ये नहीं कर सकती। जब रिया अपने पिता को प्राची का साथ देते देखती है तो वह और जल जाती है। अब प्राची को पुलिस अपने साथ ले जाती है। प्राची अब जेल की सलाखों के पीछे है। वह बार बार कहती है कि वह निर्दोष है। लेकिन उसकी कोई सच नहीं मानता। तभी मिस्टर मेहरा वहां आते हैं (अभि) और प्राची को भरोसा दिलाते हैं कि वह उसके साथ हैं। दूसरी तरफ प्राची की मां भी काफी परेशान है। तभी उसे रिया मिलती है। वह रिया से पूछती है कि आखिर कैसे हुआ ये। रिया कुछ नहीं कह पाती क्योंकि किया धरा तो सब उसी का है।
अब प्रज्ञा फूट-फूट कर रो पड़ती है, रिया को प्रज्ञा का रोना बिलकुल बर्दाशत नहीं हो पाता। वह चाहती है कि प्रज्ञा आंटी न रोएं। प्रज्ञा इस बीच रिया से रोते हुए कहती हैं कि बेटी किसने मेरी बेटी को फंसाया है बताओ। अब रिया भी रोने लगती है। शो में आगे क्या होगा? क्या रिया बताएगी कि उसने ही प्राची के साथ ऐसा किया है? जब प्रज्ञा को पता चलेगा तो क्या करेगी वह रिया के साथ? अब शो काफी इंट्रस्टिंग होने जा रहा है।
फैंस अब अंदाजे लगा रहे हैं कि इस शो में अब इस इंसिडेंट के बाद रिया सुधर जाएगी, शायद उसे पता चलेगा कि प्राची उसकी बहन और प्रज्ञा उसकी मां है। इसके बाद आगे इनकी लाइफ सेटेल होगी। इस बीच रिया एक ऐसा डिसीजनलेगी जो उसे प्रायश्चित करने में मदद करेगा।

