बॉलीवुड की सीनियर अदाकारा विद्या सिन्हा का आज निधन हो गया। वह फिलहाल स्टार प्लस के सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में अभिनय कर रही थीं। इन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। बता दें कि वह विद्या सिन्हा लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं और आज यानि 15 अगस्त के दिन इन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। विद्या सिन्हा को फेंफड़ों और हार्ट की समस्या थी। 71 साल की उम्र में विद्या सिन्हा का निधन हो गया।
विद्या सिन्हा लंबे समय से कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर नहीं आ रही थीं। सुत्रों से पता चला था कि वह फेफड़ों से संबंधित किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित थीं, जिसके अचानक बढ़ जाने के कारण उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी थी। इसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। भर्ती होने के कुछ समय के बाद विद्धा सिन्हा रिकवर हुई थीं और उसके बाद थोड़े समय के लिए वह वापस सीरियल में आ गई थीं। इस सीरियल में इन्होंने सिकंदर के बेबे का किरदार निभाया और लोगों ने इनके किरदार को काफी पसंद भी किया था।
विद्या सिन्हा ने 18 साल की उम्र में एक मॉडल और अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें फिल्म निर्माता बासु चटर्जी ने स्पॉट किया था, जिन्होंने उन्हें 1974 में अपनी रोमांटिक फिल्म रजनीगंधा में कास्ट किया था। यह फिल्म काफी हिट भी हुई थी और 1975 में विद्धा सिन्हा ने फिल्मफेयर अवार्ड्स का पुरस्कार भी जीता था।
[bc_video video_id=”6072240031001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
विद्या सिन्हा ने अपनी 1986 की फिल्म किरदार के बाद बॉलीवुड से एक मुकाम हासिल किया। इसके बाद वह ज़ी टीवी के क़ुबूल है और सबसे हाल ही में स्टार प्लस के कुल्फी कुमार बजरवाला जैसे टीवी शो में दिखाई दीं। वह सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड में भी देखी गई थीं। विद्या सिन्हा 1968 में वेंकटेश्वरन अय्यर के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं और 1996 में अय्यर की मृत्यु तक शादीशुदा रहीं।विद्या सिन्हा अपनी गोद ली हुई बेटी जान्हवी के साथ सिडनी, ऑस्ट्रेलिया चली गईं, जहाँ उन्होंने एक डॉक्टर, नेताजी भीमराव सालुंके से मुलाकात की और 2001 में उनसे शादी कर ली।
(और Entertainment News पढ़ें)