‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के 5 अक्टूबर के एपिसोड में आपने देखा कि सोनाक्षी का भाई देव के घर आता है और गाड़ी की चाबी वापस करता है। सोना देव से बोलती है कि शगुन तक ठीक है लेकिन गाड़ी देना ठीक नहीं है। इस पर देव बोलता है कि उसने बड़े प्यार से ये सौरभ के लिए लिया है। सौरभ देव से बोलता है कि अगर आपके जीजा रणवीर आपको ऐसा कुछ दें तो क्या वो लेंगे। इस पर देव बोलता है कि अगर वो प्यार से कुछ दें तो वे जरुर ले लेंगे। सौरभ के काफी बोलने के बाद देव मान जाता है कि जैसा उसे ठीक लगे वो करे। देव की मामी ईश्वरी से बोलती है कि वे हमारा अपमान कर रहे हैं। हमने उनका शगुन लौटाया तो उन्होंने भी हमारा दिया हुआ शगुन लौटा दिया। सोनाक्षी कमर में देव के पास आती है। देव बोलता है क्या हम उन्हें कोई गिफ्ट भी नहीं दे सकते हैं। इस पर सोनाक्षी बोलती है कि दूसरे लोग क्या सोचेंगे इसलिए उनके परिवार वालों ने ऐसा किया । देव ऑफिस जाने का कहकर घर से निकल जाता है। वो अपनी मां के पैर छूना भूल जाता है इस पर उसकी मां उसे याद दिलाती है देव बोलता है कि वो काम में लेट होने की वजह से भूल गया। ईश्वरी , सोनाक्षी के कमरे में आती है। उसे बोलती है कि अगर उसे देव की बहनें उसे दादी बुआ के कहने पर बुलाने आए तो तुम मना कर देना। क्योंकि दादी बुआ को तो वो जानती ही है। उनके बातों से वो कितनी परेशान हो गई होगी। ये भी कहती है कि बाकी वो सब सम्हाल लेगी।

इधर सौरभ का चेक बाउंस हो गया है जिस पर उसके पापा उसे काफी ड़ाट लगाते हैं कि वो कितना गैरजिम्मेदार हो गया है। इधर दादी बुआ के बुलाने पर सोना उनके पास आ जाती है। वो उसे रसोई की रस्म के बारे में बताती है और उसे काफी कुछ बनाने को कहती है। सोनाक्षी रेसिपी को इंटरनेट पर सर्च करती है। ईश्वरी, सोनाक्षी को हेल्प करने रसोई में आ जाती है। सोनाक्षी बोलती है कि दादी बुआ ने उसे करने को बोला है फिर वो क्यों हाथ लगा रही है। इस पर ईश्वरी बोलती है कि उसने भी तो बात नहीं मानी तो वो भी कैसे मान जाएगी। इसलिए वो उसकी हेल्प करेगी। उसे लगता है कि उसकी फेलियर उसके बेटे की फेलियर होगी, ये उसकी फेलियर होगी। सोना के नंबर बढाने में अगर उसे नकल करनी पड़े तो वो करेगी।

कल के एपिसोड में आप देखेंगे कि दादीबुआ सोना से पूछती है कि उसने कढ़ी में छौंका पहले डाला या बाद में।

Read Also:

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में सोनाक्षी को मिला देव का प्यार