‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में आपने देखा कि नेहा, अपने भाई देव पर चिल्लाती है कि उसकी बात की कोई वैल्यू नहीं है इस घर पर क्योंकि सोनाक्षी यहां अपने मन की चला रही है और उसकी वजह से सारे घरवालों की बेइज्जती हुई है। इधर एलिना के घर पर विकी उसके कमरे में छुपा हुआ है। उसका फोन बजता है तो सोना के पापा को कुछ शक हो जाता है। विकि, एलिना को मैसेज में बताता है कि वो कहां छुपा हुआ है। एलिना अपने मां पापा को किसी बहाने से दूसरे कमरे में ले जाती है ताकि वो वहां से निकल सके। देव, सोनाक्षी से अपने मां और नेहा की बातों के लिए उससे माफी मांगता है। सोनाक्षी कहती है कि नेहा खुद ही घर पर काफी टेंशन में है तो उसे उसकी बातों का कोई बुरा नहीं लगा। सोनाक्षी मन में सोचती है कि वो अयान की सच्चाई पता करके ही रहेगी ताकि रिया की लाईफ खराब ना हो पाए। इधर अयान अपनी गर्लफ्रेंड से बातें करता है कि रिया से शादी करना के पीछे उसका मकसद है। वो कहता है कि उसे सोनाक्षी से बच कर रहना पड़ेगा। तभी रिया उसे कॉल करती है लेकिन वो उसका फोन रिसीव नहीं करता है। रिया को शक होता है कि कहीं सोनाक्षी की बात सच तो नहीं हो गई। देव की अपनी बहन नेहा से लड़ाई हो जाती है। वो कहता है कि बचपन में बस उसने ही त्याग नहीं किया है उसने भी बचपन में त्याग किया है। देव, नेहा से लड़ाई कर के चला जाता है। इसके बाद सोनाक्षी, नेहा से बात करके उसे समझाने की कोशिश करती है।

इधर देव की ऑफिस में कुछ फ्रॉड हो जाता है। देव को ऑफिस के एम्प्लाई से पता चलता है कि ये काम विकी ने किया है। एलिना, सोनाक्षी से मिलने उसके ऑफिस आती है। सोनाक्षी के पूछने पर एलिना कहती है कि वो अब विकी से बात नहीं करती तो अब वो भी उसके बारे में बात ना ही करे। सोनाक्षी, एलिना को अयान की फोटो दिखाती है। एलिना उसे बताती है कि वो लड़की उसके कॉलेज में है और अयान उससे मिलने काफी बार उस के कॉलेज आ चुका है। वो बताती है कि वो लड़की अयान की कोई कजन नहीं है।

इधर एलिना जब सोनाक्षी के पास से निकल कर जाती है और रास्ते से वो गायब हो जाती है। आशा, सोनाक्षी को फोन करके कहती है कि एलिना अब तक घर पर नहीं आई है। सोनाक्षी अपने घर चली जाती है। सभी घर पर काफी परेशान होते हैं। देव सारी जगह पता करने की कोशिश करता है लेकिन एलिना का कहीं पता नहीं चलता है। इधर विकी भी घर से गायब है। सोनाक्षी दोनों के अफेयर के बारे में देव से बताती है। सभी ये बातें सुन कर चौंक जाते हैं।

Read Also: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 2 दिसंबर फुल एपिसोड: ईश्वरी ने सोना पर अपनी पसंद पर शक करने का लगाया आरोप