कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में आपने देखा कि सोनाक्षी के पापा अपने घर पर सोनाक्षी को काफी मिस करते हैं। उसकी मां उन्हें वहां ढूढ़ते हुए आती है और बोलती है कि उसे पता था कि वो यहीं मिलेंगे। वो उन्हें समझाती है कि उसे तो जाना ही था एक दिन ये घर छोड़कर। हम बहुत लकी हैं कि हमारी सोना हमारे इतने करीब है कि हम कभी भी एक दूसरे से मिल सकते हैं। वो एक दूसरे को प्यार से समझाते हैं।

इधर देव के घर पर सुबह होने तक भी सोनाक्षी अपने कमरे में सो रही है। देव उसे देखता ही रहता है और प्यार से उसके चेहरे पर हाथ फेरता है। सोनाक्षी नींद से उठ जाती है। वो उसे रात की बात के लिए आई लव यू बोल कर सॉरी बोलता है। इस पर सोनाक्षी भी उसे आई लव यू बोल कर अपनी फीलिंग जताती है। तभी देव की बहन सोनाक्षी को मुंह दिखाई की रस्म के लिए उसे बुलाने आती है। सोनाक्षी बोलती है कि वो थोड़ी देर में तैयार होकर नीचे आ जाएगी। देव की बहन देव को छेड़ते हुए कहती है कि उसने कहीं उन्हें डिस्टर्ब तो नहीं कर दिया है। देव, सोनाक्षी को परेशान कर रहा होता है।

इधर सोनाक्षी के भाई को देव के घर वालों ने शादी में गाड़ी शगुन के तौर दी थी। वो उसे वापस करना चाहता है। ये सुन कर उसके पापा बिजॉय काफी गुस्सा करते हैं कि ये सब देव की फैमिली का दिखावा है। उन्हें तो हमने सबसे बड़ी और कीमती चीज दी है।

इधर देव के घर पर सोनाक्षी की मुंह दिखाई की रस्म शुरू होती है। सोनाक्षी के आते ही गलती से उसके सर से पल्लू गिर जाता है। इस पर सारे परिवार वाले और सारे मेहमान उसे काफी बाते सुनाते हैं। इसके बाद मुंहदिखाई की रस्म शुरू होती है। सारे लोग सोनाक्षी को शगुन के तौर पर गिफ्ट देते हैं। बुआदादी की बारी आती है तो वो उसे ताने मारते हुए कहती हैं कि वह तो अपना चेहरा पहले ही दिखा चुकी है ।फिर उसे गिफ्ट में अंगूठी देती है। ईश्वरी उसे हीरों का हार गिफ्ट में देती है। तभी मेहमानों में से एक ईश्वरी को ताना मारते हुए कहती है कि उन्हें अपनी बिरादरी में लड़की नहीं मिली जो उन्हें दूसरी लड़की को अपनी बहु बनानी पड़ी। देव ने भी शहर की एक आजाद ख्यालों वाली लड़की को चुना जिसे रीति रिवाजों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। इस पर देव उन्हें बोलता है कि सोना में जितनी अच्छाई है उतनी हमारे बिरादरी के किसी लड़की में नहीं मिली। इसलिए उसने सोना को अपनाया है। सोनाक्षी को ये सुन कर काफी अच्छा लगता है।

देव की मामी सोना को बोलती है कि उसे तो यहां के नियमों के बारे में कुछ पता भी नहीं होगा तो उसे कैसा महसूस हुआ होगा। इस पर सोनाक्षी बोलती है कि उसने अब तक पढ़ाई में ही ध्यान लगया था तो इन सब के बारे में कभी सोचा ही नहीं और वो इतना कमा लेती है कि खुद को गरीब माता पिता की बेटी ना कहलाने पाए। सोनाक्षी का भाई देव के घर पर आता है। वो ईश्वरी को कार की चाबी देते हुए गाड़ी वापस करने बात कहता है। सोना को इस बारे में कुछ भी पता नहीं रहता है तो वो चौंक जाती है। देव उसे बोलता है कि उसे गाड़ी रखनी होगी  हमने बड़े प्यार से उसके लिए पसंद किया था।

कल के एपिसोड में आप देखेंगे कि सोना का भाई देव से बोलता है कि अगर रणवीर उसे इतनी बड़ी गिफ्ट देते तो क्या वे ले लेते।

Read Also:

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में सोनाक्षी के घर आई देव की बारात