कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के 29 सितंबर के एपिसोड में देव की बहन से मम्मी बात कर रही है। ईश्वरी उसे जेवर देते हुए कहती है कि ये गिफ्ट अपनी तरफ से सोनाक्षी को दे देना। इस पर वो बोलती है कि ये काफी महंगी है वो नहीं ले सकती है। सोनाक्षी के घर हल्दी की रस्म चल रही है सभी उसे हल्दी लगाकर आशीर्वाद दे रहे हैं । सोनाक्षी की मम्मी उसकी तारीफ करते हुए कहती है कि वो कितनी प्यारी लग रही है इस पर सोनाक्षी बोलती है कि वो उनसे ज्यादा सुंदर नहीं लग रही है। सोनाक्षी मां से बातें करते हुए भावुक हो जाती है और बोलती है कि उसे यहां से घर छोड़कर जाने का मन बिल्कुल नहीं कर रहा है। इस पर उसकी मां बोलती है कि वो भी यहां अपना घर छोड़ कर आई थी। और उसे ऐसा क्यों लगता है कि वो ये घर छोड़ कर जा रही है ये उसका ही घर है और जब भी चाहे आ सकती है। ये भी बोलती है कि वो उसे रोज वहां फोन करेगी। उसे बिल्कुल भी अकेलापन नहीं लगेगा। उसका बस चलता तो वो देव को यहीं रख लेती।

तभी देव की बारात आ जाती है। सोनाक्षी के पापा बोलते हैं कि देव के परिवार वाले कैसे डांस कर रहे हैं। ऐसे कोई डांस करता है। इस पर उनका लड़का उन्हें बोलता है कि आज तो देव के परिवार को ऐसे मत बोलिए। इस पर उसके पापा कहते हैं कि वो कुछ भी बोलें तो वे लोग कौन सा सुन लेंगे। देव घोड़ी पर से उतरता है। सभी लोग स्वागत करते हैं। देव अपनी सासू मां और पापा को प्रणाम करता है। ईश्वरी को माला पहनाने पर देव की दादी सोनाक्षी की मम्मी को बोलती है कि इसे माला मत पहनाओ क्योंकि ये विधवा है। इस पर सभी सन्न होकर उन्हें देखते रहते हैं। इसके बाद सोनाक्षी का मम्मी उनसे गले मिल लेती है। शादी के मंडप पर जब सोनाक्षी आती है तो देव की दादी उसे बोलती है कि उसने ईश्वरी का भेजा हुआ जोड़ा क्यों नहीं पहना।

कल 30 सितंबर के एपिसोड में आप सोनाक्षी और देव की शादी को देख पायेंगे।

Read Also:

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में सोनाक्षी और देव की हल्दी की रस्म की तैयारियां शुरू