‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के 10 अक्टूबर के एपिसोड में सोनाक्षी, ईश्वरी से जिद करती है कि वो नवरात्री की व्रत रखना चाहती है। ईश्वरी उसे बोलती है कि ये व्रत करना बहुत ही कठिन है काफी नियम मानने पड़ते हैं, वो नहीं कर सकती है। उसके जिद करने पर ईश्वरी बोलती है कि इस व्रत के लिए उसे देव से दूर रहना पड़ेगा वरना सब अशुभ हो जाएगा। ये सुनने के बाद भी सोनाक्षी उन्हें बोलती है कि वो व्रत करने के लिए तैयार है। तभी देव का फोन उसके पास आता है। वो उसे बोलती है कि कल फिर उसे नवरात्र पूजा के लिए जल्दी उठना पड़ेगा। सुबह में घर पर नवरात्री की पूजा हो रही है। सभी आरती में व्यस्त हैं। देव घर पहुंच जाता है। ईश्वरी उसे पूजा की थाल देकर आरती को बोलती है और उसकी पसंद की हलवा खाने को देती है। देव बोलता है कि वो काफी थक गया है और वो आराम करना चाहता है। ईश्वरी उसे बोलती है कि वो अपने कमरे में जाए और भोला उसे खाना वहीं पहुंचा देगा। इस पर देव उसे बोलता है कि खाना सोनाक्षी लेकर आएगी। ये सुन कर उसकी बहन निक्की उसे कहती है कि सोनाक्षी भाभी बिजी हैं तो वो उनके लिए खाना लेकर कमरे में जाएगी। इस पर देव के मामा उसे बोलते हैं कि कोई उसे परेशान न करे वो काफी थका है और सोनाक्षी ही उसके लिए खाना लेकर जाएगी।
देव कमरे में आता है। सोना उसके लिए खाना लेकर आती है। देव उसे अपने हाथों से खिलाने को कहता है। सोनाक्षी उसे खिलाती है कि तभी वहां उसकी बहन आती है। सोनाक्षी उसे थाली पकड़ाकर चली जाती है और बोलती है कि वो उसे खाना खिला दे। सोनाक्षी नीचे आती है और काफी परेशान है कि उसने आज तो देव को टाल दिया है लेकिन बाकी दिन वो देव को कैसे समझा पाएगी। सोनाक्षी, ईश्वरी को ग्रीन टी और मामी को उनकी पसंद की चाय और स्नैक्स लाकर देती है इस पर मामी उसे ताने मारते हुए कहती हैं कि गरीब की लड़की को यहां की काफी फिक्र है।
देव की मां देव का सिर अपनी गोद में लेकर सहला रही है और उसे समझाती हैं कि उसकी शादी हो गई है इसका मतलब ये नहीं है कि उसकी घर के प्रति जिम्मेदारी छूट गई है । उसे अब अपने परिवार और घर के लिए और भी ज्यादा जिम्मेदार होना पड़ेगा। ये सारी बातें सोनाक्षी सुन रही है। देव मां की ये बातें सुन कर बोलती है कि बात क्या है और ऐसी कौन सी बात है जो वो भूल गया है। इस पर ईश्वरी उसे बोलती है कि उसका छोटा भाई विकी है जिसे वो अपनी कंपनी में नौकरी दिलवा सकता है। ये सुन कर देव कुछ सोचने लगता है। विकी की मां, मामी कमरे में सोनाक्षी को देखकर ये सोचती है कि कहीं ये देव को ना भड़का दे। वो भी देव को अपने बेटे के लिए उसे समझाती है।
कल के एपिसोड में आप देख पायेंगे कि देव, सोनाक्षी के करीब आना चाहता है लेकिन सोनाक्षी उसे व्रत का बोलकर मना कर देती है। ये सुन कर देव अपनी मां ईश्वरी के पास जाता है और बोलता है कि उन्हें उसकी शादी के तुरंत बाद ही सोनाक्षी को पूजा और व्रत में नहीं घसीटना था। देव के मुंह से ये सब सुनकर उसकी मां चौंक जाती है।
Read Also:
‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में देव और सोना के बीच दूरियां बढ़ाने की साजिश कर रही ईश्वरी