‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में सोना के पापा, ईश्वरी से कहते हैं कि उन्होंने देव और सोना को घर से बाहर कर दिया है। ईश्वरी सोचती है कि वे कैसे आदमी हैं जो इतनी रात में बच्चों को घर से बाहर कर दिया है। बाहर देव, सोना से कहता है कि सब कुछ उसकी वजह से हुआ है। देव उसे घर चलने को कहता है। देव उसे कहता है कि वो रात में बाहर कैसे रह सकती है। सोनाक्षी कहती है कि वो जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं पर वो नहीं जाना चाहती। देव कहता है कि उसे घर नहीं जाना है तो ठीक है अभी वो कोई होटेल में जा सकते हैं। सोना कहती है कि उसका सिर दर्द हो रहा है और वो चाय पीने जा रही है। दोनों गुस्से में लड़ाई करके एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। देव आकर अपनी गाड़ी में बैठ जाता है। वो सोना के पीछे गाड़ी से आता है। वो भी उसके साथ में चाय पीने जाता है। घर पर सोना की मां, अपने पति से कहती है कि उन्होंने जो भी किया गलत किया। उपर से ईश्वरी क्या सोच रही होगी। वो कहती है कि वो अभी बच्चों को जाकर लेकर आए। बिजॉय कहते हैं कि उनके बीच प्रॉब्लम सॉल्व करने का यही एक तरीका है।
देव कहता है कि उसे लड़ाई करनी है तो गाड़ी में आकर लड़ाई कर ले। सोना कहती है कि उसे लड़ाई क्या उससे बात ही नहीं करनी है। तभी वहां कोई दो लड़के आते हैं और देव को गाड़ी से उतार कर कहते हैं कि वो लड़की को छेड़ रहा है। देव कहता है कि वो उसका पर्सनल प्रॉब्लम है और वो उसकी पत्नी है। वे दोनों देव को पीटने लगते हैं तो सोना वहां आती है और उन्हें कहती है कि वे दोनों पति पत्नी है तो वो वहां से चले जाते हैं। अब देव के कहने पर सोना, गाड़ी में बैठ जाती है।
मामाजी ईश्वरी से कहते हैं कि परेशान होने की जरूरत नहीं है उन्होंने देव को कहीं दूर नहीं बस घर के दरवाजे से ही बाहर किया होगा। मामीजी उन्हें कहती हैं कि वे दामादजी के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं। इससे उसके साथ साथ उसके घरवालों की भी बेईज्जती हो रही है।
सोना देव को चाय की स्टॉल पर लेकर जाती है। देव उसे कोई कॉफी शॉप चलने को कहता है। सोना कहती है कि वो वहीं जाएगी जहां वो अफोर्ड कर सकती है। देव उससे पूछता है कि वो ऐसा क्यों कर रही है और घर क्यों नहीं जाना चाह रही है। वो कहती है कि उसने बस कहने को शादी की है। वो और उसके घरवाले उसे आउटसाइडर की तरह फील कराते हैं। उसे सब अपने प्रॉब्लम से दूर रखते हैं। वो कहती है कि उसके अपने घर पर सभी अपनों की तरह पेश आत हैं इसलिए उसे अपने घर पर रहना अच्छा लगता है। देव उसे सॉरी बोल कर उससे माफी मांगता है। वो कहता है कि अगर वो खुश रहेगी तो वो भी खुश रहेगा।
ईश्वरी सुबह देव का इंतजार करती है। वो अपने भाई से कहती है कि वे दोनों पूरी रात से बाहर हैं और अभी तक घर नहीं आए हैं। मामीजी कहती हैं कि सोना के घरवाले देव को उनसे हमेशा के लिए अलग कर देंगे। दूसरी तरफ देव और सोनाक्षी दोनों रात भर बाहर ही चेयर पर बैठे बैठे सो जाते हैं। सुबह में वे दोनों घर जाते हैं।
Read Also: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 9 नवंबर फुल एपिसोड: सोनाक्षी के पापा ने देव और सोना को घर से निकाला