कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लीड एक्टर शहीर शेख यानि के देव ने 26 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। मगर अपने जन्मदिन के मौके पर वह फ्लाइट में सफर कर रहे थे और इस दौरन शहीर के भाई ने उन्हें बहुत ही खूबसूरत सरप्राइज दिया। बताया जा रहा है शहीर अपने भाई रईस शेख के साथ सिंगापुर एयरलाइंस में ट्रैवल कर रहे थे। इस दौरान उनके भाई ने एयरलाइन्स टीम की मदद से उनको एक केक प्रेजेंट किया। अपने भाई से मिले इस प्रेजेंट के बाद शहीर काफी खुश थे। शहीर ने अपन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा… 36 हजार फीट उंचाई पर, कितना स्पेशल था। शुक्रिया।
वहीं शहीर के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार वालों ने भी एक वीडियो के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। शहीर ने इंस्टाग्राम के जरिए सभी को शुक्रिया कहा। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते अपने माता पिता को भी शुकिया कहा। शहीर सिर्फ इंडिया में ही लोकप्रिय नहीं हैं बल्कि इंडोनेशिया में भी उनके काफी फैन हैं।
शहीर को दर्शक महाभारत में अर्जुन के किरदार में देख चुके हैं। शहीर अपने इंस्टाग्राम पर अपने शो से जुड़ी वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने सीरियल का गाना गा रहे थे। कुछ समय पहले खबरें आ रही थी कि शहीर और एरिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया है और दोनों एक दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करते। इन दोनों के पसर्नल डिफरेंस की वजह से शूटिंग का वातावरण भी काफी प्रभावित हो रहा है।
इस शो में शहीर शेख, एरिका फर्नांडिज और सुप्रिया पिलगांवकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एरिका इसमें सोनाक्षी के किरदार में है और शहीर देव की भूमिका में हैं। यह शो देव और सोनाक्षी की प्रेम कहानी, देव और उसकी मां के करीबी रिश्ते पर फोकस करती है। इस सीरियल ने लीप भी ले लिया है और सोनाक्षी के एक बेटी भी दिखा गई है।